लखनऊ में दोपहर के समय में मौसम सामान्य से गर्म हो रहा है, जबकि सुबह के समय में गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। तड़के हल्की धुंध रही। इसके बाद तेज चटक धूप निकली हुई है। वहीं, ठंड की बढ़ती दखल के बीच गोमतीनगर इलाके की हवा हानिकारक जोन में पहुंच गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहेगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। अधिकतम आर्द्रता 85 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 50 फीसदी रही। गोमतीनगर में 204 पॉइंट पर पहुंचा AQI गोमतीनगर में सुबह से प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में बना हुआ है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 204 के साथ ऑरेंज जोन में बना हुआ है। हानिकारक PM 2.5, PM10, NO2 का औसत सामान्य से अधिक बना हुआ है। 9 अक्टूबर को स्टेशन का डेटा संतोषजनक श्रेणी में रहा था। अंबेडकर यूनिवर्सिटी का 143, केंद्रीय विद्यालय अलीगंज का AQI 130, लालबाग 121, तालकटोरा 112 और कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 86 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में रहा। लखनऊ में अक्टूबर के बीते 9 दिनों में हवा का स्तर संतोष जनक श्रेणी में रहा है। 9 अक्टूबर को लखनऊ का AQI 95 के साथ में संतोषजनक श्रेणी में रहा था। पिछले साल से 34.9 मिलीमीटर मानसून में कम बरसात मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है- 2025 में 1 जून से 30 सितंबर तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। 4 महीने में 661.8 फीसदी बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर है। मानसून में साल 2024 में 1 जून से 30 सितंबर तक लखनऊ में 696.7 MM बरसात हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 683.2 रहा। मानसून में 2 फीसदी अधिक बरसात हुई है। जबकि 2023 में 1 जून से 30 सितंबर तक 639 MM बरसात हुई थी। यह सामान्य बारिश का औसत 683.2 रहा। सीजन में 6 फीसदी कम बरसात हुई थी। जून में सामान्य से कम, जुलाई में ज्यादा बारिश हुई थी लखनऊ में मानसून की एंट्री 20 जून को हुई थी, लेकिन मानसून के लखनऊ में पहुंचने की सामान्य तिथि 22 जून थी। लेकिन मानसून 2 दिन पहले पहुंचा था। मानसून के आते ही लखनऊ में 40 मिलीमीटर बरसात हुई थी। वहीं, लखनऊ में जून के महीने में सामान्य से कम बारिश हुई। इस दौरान जून में 73.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 84.2 है। यह सामान्य से कम रहा। लखनऊ में जुलाई के महीने में सामान्य 317.3 मिमी के मुकाबले 26% कम 234.9 मिमी बारिश हुई थी। इस दौरान जमकर उमस भरी गर्मी और हीट वेव का असर बना रहा। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगस्त में 52 फीसदी अधिक बरसात राजधानी लखनऊ में अगस्त महीने के दौरान 202 मिमी के मासिक दीर्घावधि औसत के सापेक्ष 52% अधिक 307.8 मिमी वर्षा हुई, जिससे मानसून-2025 के दौरान अब (01 जून-31 अगस्त) तक जिले में कुल 542.7 मिमी बारिश हो चुकी थी। जो 519.3 मिमी के अपने दीर्घावधि औसत से 5% ज्यादा है। सितंबर में 119 मिलीमीटर बरसात लखनऊ में सितंबर के महीने में कुल 119.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य से अधिक है। लखनऊ में 1 जून से 30 सितंबर तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। 4 महीने में 661.8 फीसदी बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर है। सीजन में एक दिन में सबसे अधिक 117 मिलीमीटर बरसात 14 अगस्त को सीजन में एक दिन में सबसे अधिक 117.4 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया। इस दौरान सितंबर महीने में एक दिन में सबसे अधिक 34.3 मिलीमीटर बारिश 18 सितंबर को बीते 24 घंटे हुई। 20 जून को हुई थी मानसून की एंट्री लखनऊ में मानसून की एंट्री 20 जून को हुई थी, लेकिन मानसून के लखनऊ में पहुंचने की सामान्य तिथि 22 जून थी। लेकिन मानसून 2 दिन पहले पहुंचा था। मानसून के आते ही लखनऊ में 40 मिलीमीटर बरसात हुई थी। वहीं, लखनऊ में जून के महीने में सामान्य से कम बारिश हुई। इस दौरान जून में 73.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 84.2 है। यह सामान्य से कम रहा।