गोरखपुर में काजल राघवानी के साथ नाचे पवन सिंह, VIDEO:’टच बडी’ सॉन्ग किया लॉन्च, बैरिकेडिंग पर खड़े होकर झूमे फैंस

गोरखपुर में भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह के नए गाने ‘टच बडी’ का शानदार लॉन्च इवेंट हुआ। यह गाना उनकी फिल्म ‘डकैत एक प्रेम कथा’ का हिस्सा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में फैंस पहुंचे, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। इस इवेंट में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता अदिवि शेष भी मौजूद रहे। स्टेज पर पवन सिंह ने काजल राघवानी के साथ डांस किया। इवेंट में पवन सिंह ने अपना हिट गाना ‘सवार न गोर बाटू हो’ भी गाया, जिस पर फैंस ने तालियां बजाईं। लोगों ने कहा कि पवन सिंह को लाइव देखना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा और वे 10 तारीख को फिल्म देखने जरूर जाएंगे। पूरा वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *