गोरखपुर में चाची 20 साल छोटे भतीजे को लेकर भागी:10 दिन शहर में छिपकर रहे; शादी की तैयारी करते पकड़े गए

गोरखपुर में 35 साल की चाची अपने से 20 साल छोटे भतीजे के साथ फरार हो गई। भतीजा 9वीं का छात्र है। उम्र 15 साल है। परिवारवालों ने पहले तो लोकलाज के डर से इस घटना को छिपाया और दोनों को खोजते रहे। जब कहीं पता नहीं चला तो पुलिस के पास गए। 10 दिनों के बाद लोकेशन मिलने पर पुलिस ने भतीजे को चाची के साथ पकड़ लिया। थाने लाकर घरवालों को सूचना दी गई। पूछताछ में पता चला कि चाची और भतीजा शादी की योजना बना रहे थे। करीब एक घंटे की पंचायत के बाद परिजन दोनों को समझाकर घर लेकर चले गए। घटना पीपीगंज थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला दोनों के रिश्तों पर किसी को शक नहीं हुआ
पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी 15 साल का लड़का 9वीं क्लास में पढ़ता है। उसके घर में माता-पिता के अलावा चाची और अन्य लोग रहते हैं। चाचा यूपी से बाहर रहकर काम करते हैं। इसी बीच छात्र का अपनी चाची से अफेयर हो गया। दोनों आपस में दिन भर बातें करते थे। रिश्ता भतीजा और चाची का था, इसलिए किसी को उन पर शक नहीं हुआ। 26 जनवरी को दोपहर में अचानक छात्र और चाची घर से लापता हो गए। जब देर रात तक घर नहीं लौटे तो लोगों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। फिर पीपीगंज थाने में गुमशुदगी लिखाई गई। छात्र के पिता ने पुलिस को बताया, मेरा बेटा और छोटे भाई की पत्नी अचानक लापता हो गए हैं। उनके साथ कुछ भी गलत हो सकता है। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरे की मदद से पड़ताल शुरू की। इधर घरवालों ने अपने सभी रिश्तेदारों से भी संपर्क किया। लेकिन वहां भी उनका कहीं पता नहीं चल पाया। शादी की कर रहे थे तैयारी
सोमवार को शहर में ही दूसरे थाने की पुलिस ने भतीजे को चाची के साथ पकड़ लिया। इसके बाद पीपीगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। सोमवार शाम पुलिस दोनों को साथ लेकर पीपीगंज थाने पर आई। जहां पर परिवार के लोगों को भी बुलाया गया। पूछताछ में 9वीं के छात्र ने बताया- वह अपनी चाची से शादी करना चाहता है। दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही पकड़ लिए गए। वहीं चाची ने भी भतीजे के साथ रहने की हामी भरी। इसके बाद परिवार के लोगों ने दोनों को समझाया। पुलिस से भी कहा कि उन्हें कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। इसके बाद काफी देर तक छात्र को घरवाले समझाते रहे। तब जाकर वह माना। वहीं महिला के मायके वालों भी उसे काफी समझाया। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया- पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया। परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे इस प्रकरण में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते। …………………. ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद सुसाइड- जब बेटियां कूदीं, पिता तीसरी बीवी संग था, 2 बीवियां दूसरे कमरे में गाजियाबाद में 3 बहनों की मौत के बाद पुलिस ने पिता चेतन और उनकी 3 बीवियों के बयान दर्ज किए हैं। सामने आया कि जिस वक्त बच्चियों ने सुसाइड किया, चेतन अपनी तीसरी पत्नी टीना (मुस्लिम महिला) के साथ अलग कमरे में था। जबकि सुसाइड के बाद उसने बयान दिया था- मैं सुजाता, हिना, टीना और बच्चों के साथ एक ही कमरे में सो रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *