गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप:शादी समारोह से ले गया आरोपी, 200 मीटर दूर खून से लथपथ तड़पती रही

गोरखपुर में शादी समारोह में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची शादी वाली जगह से करीब 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिली। परिवार और गांव के लोगों ने बच्ची को सीएचसी कौड़िया लेकर गए। जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर शनिवार सुबह सीओ अनुराग सिंह, पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला पढ़िए
पीड़ित बच्ची अपने दादी के साथ उनके मायके पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। यहां दादी की भतीजी की शादी थी। शुक्रवार रात में शादी के कार्यक्रम में परिवार के लोग शामिल थे। दादी ने बताया- मेरे साथ ही पोती थी। लेकिन जयमाल कार्यक्रम के बाद साढ़े 11 बच्ची अचानक वो गायब हो गई। परिवार के लोग उसे खोजने लगे। कहीं पता नहीं चलने पर शादी समारोह के दौरान ड्रोन से की जा रही रिकॉर्डिंग देखी गई। इसमें आरोपी शोक निषाद उर्फ टुनटुन (22) के साथ बच्ची जाती दिखाई दी। परिवार के साथ गांव के लोग भी बच्ची को खोजने लगे। शादी समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर सूनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से बच्ची को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीओ कैंपियरगंज सीओ अनुराग सिंह ने बताया- शनिवार तड़के 3 बजे 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की 112 पर सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्ची के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में ले लिया है। खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *