गोरखपुर में 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप:अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने की हैवानियत, 4 महीने पहले हुई थी लापता

गोरखपुर में 9वीं की छात्रा के साथ 10 लोगों ने रेप किया। एक नवंबर को सुबह 9 बजे छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढा। फिर 7 नवंबर को थाने में गुमशुदी दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की। 23 मार्च को छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि एक युवक के बहकावे में वो चली गई थी। इसके बाद उसके साथ कई होटलों में अलग-अलग दिन 10 लोगों ने रेप किया। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने छात्रा को भगाने के आरोपी एक युवक को पकड़ा। इसके बाद होटल संचालक सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया। बुधवार को 4 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। घटना चौरीचौरा थाना क्षेत्र की है। 4 महीने पहले लापता हुई थी छात्रा
चौरीचौरा इलाके की रहने वाली 14 साल की छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। छात्रा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। पुलिस के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को छात्रा सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसका जाने वाला ऑटो चालक मनीष राजभर (उर्फ मोनू) मिल गया। उसने छात्रा को ऑटो में बैठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां पर उसने रेप किया। थोड़ी देर बाद वहां मोनू के दोस्त समीर उर्फ दिलशाद और किशन उर्फ बिट्‌टू आ गया। उन दोनों ने भी रेप किया। इधर, छात्रा के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचकर 7 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई। रामगढ़ तालाब चली गई छात्रा
इसके बाद तीनों छात्रा को सड़क पर छोड़कर चले गए। छात्रा घर न जाकर रामगढ़ताल चली गई। वहां काफी देर तक परेशानी हालत में बैठी रही। इसी दौरान उसकी मुलाकात के युवक से युवक से गई। युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। करीब 1 महीने तक वह अपने घर पर छात्रा को रखा। इस दौरान उससे रेप करता रहा। उसके दो और दोस्तों ने भी रेप किया। छात्रा डर के कारण उस घर में ही रहती रही। इसी बीच वह फिर ऑटो चालक के संपर्क में आ गई, जिसने उसे अपने साथ ले लिया। करीब 4 महीने तक छात्रा के साथ 10 लोगों ने रेप किया। पुलिस को मोबाइल से मिली छात्रा की लोकेशन
परिजन लगातार पुलिस पर अपनी बेटी को ढूंढने का दबाव बनाते रहे। मार्च में पुलिस को छात्रा का लोकेशन मिला, जिसके बाद 23 मार्च को उसे ढूंढकर परिजनों के पास लाया गया। परिजनों के सामने ही छात्रा ने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया। उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल्स खंगाली, जिससे चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि उसे कई होटलों में ले जाया गया था। 6 लोगों से अभी पुलिस पूछताछ कर रही
पुलिस ने आरोपी किशन उर्फ बिट्टू, समीर उर्फ दिलशाद, मोनू उर्फ मनीष राजभर और होटल संचालक धर्मराज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं, छह अन्य आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। छात्रा के परिवार में उसकी मां मानसिक रूप से बीमार हैं और पिता बाहर जाकर कमाई करते हैं। छात्रा को पढ़ाने के लिए उसकी मौसी उसे अपने घर लेकर गई थीं। वहीं से वह स्कूल जाते समय लापता हो गई थी। पकड़े गए आरोपियों में धर्मराज यादव होटल चलाते हैं। समीर उर्फ दिलशाद मुर्गा काटते हैं। मोनू और किशन फिलहाल किसी काम में लगे नहीं हैं। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया- नाबालिग छात्रा को बरामद करने के बाद उसका कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर 10 लोगों ने रेप किया। इसी आधार पर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। ———- ये भी पढ़ें- प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर के सीने में गोली मारकर हत्या: अतीक के करीबियों को ढूंढ रही पुलिस, बाइक से आए थे 4 नकाबपोश बदमाश प्रयागराज में बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। करेली के बिस्मिल्ला चौराहे के पास दो बाइक पर 4 नकाबपोश बदमाश पहुंचे। एक बदमाश ने चाय पी रहे प्रॉपर्टी डीलर के सीने में बाईं तरफ गोली मार दी। मृतक की पहचान ऐनुद्दीनपुर निवासी मोहम्मद इरफान (47) के रूप में रूप में हुई। इरफान कभी माफिया अशरफ के ड्राइवर थे। घर से महज 250 मीटर दूर शाम 6:30 बजे उन्हें गोली मारी गई। जमीन के विवाद में हत्या की आशंका है। पढ़िए पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *