गोविंदपुर प्रखंड के कोरियौना आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 64 में सोमवार को गोद भराई दिवस का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी सेविका सुशीला कुमारी ने पोषक क्षेत्र की महिला मोनी कुमारी की गोद भराई की रस्म पूरी की। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए विशेष खान-पान की जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि बच्चों को दाल का पानी और गाय का दूध पिलाएं। साथ ही पौष्टिक आहार के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। सेविका सुशीला कुमारी ने महिलाओं को नियमित टीकाकरण के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह दी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सहायिका सुनीता कुमारी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। सीडीपीओ सीता कुजूर ने बताया कि प्रखंड के सभी केंद्रों पर गोद भराई दिवस मनाया गया। जिन केंद्रों पर यह कार्यक्रम नहीं हुआ है, वहां भी जल्द आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य मां और बच्चे के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।