घर में खेल रहे 14 महीने के बच्चे की मौत:फरीदाबाद में लोहे की चारपाई छाती पर गिरी, मां काम में लगी थीं, पापा ड्यूटी पर

फरीदाबाद के कैली गांव में एक हादसे में 14 महीने के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था तभी पास में रखी लोहे की चारपाई उसकी ऊपर गिर गई। चारपाई बच्चे की छाती के ऊपर गिर गई। परिजन बच्चे को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर को बच्चा घर में खेल रहा था। उसके पास ही लोहे की एक चारपाई खड़ी हुई थी। बच्चे की मां घर के काम में लगी हुई थी। तभी अचानक से लोहे की चारपाई बच्चे के ऊपर गिर गई। चारपाई में लगा लोहे का पाइप बच्चे की छाती के ऊपर आकर गिरा, जिससे बच्चा बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर कर गए। पिता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं परिजनों ने बताया कि बच्चे का नाम रियांश था। उसके पिता रणवीर एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं, जबकि मां रितु गृहिणी है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे रितु घर के काम में लगी हुई थी और पिता फैक्ट्री में काम करने के लिए गए हुए थे। तभी खेलते हुए यह हादसा हुआ। गंभीर हालत में बीके अस्पताल रेफर किया बच्चे को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां पर बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसको बीके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बीके अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *