मेरठ में घर में घुसकर एक हमलावर ने महिला के सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर हालत में महिला ने पति को कॉल किया। कहा- जल्दी घर आ जाओ। मुझे किसी ने गोली मार दी। रविवार सुबह साढ़े 9 बजे के समय महिला सीमा गोयल घर में अकेली थी। पति मुकेश दुकान में गए हुए थे। जबकि एक मासूम बच्चा घर के अंदर था। घटना सरधना तहसील के मोहल्ला आजादनगर चकला की है। सीमा गोयल किचन में नाश्ता बना रही थी। तभी नकाबपोश हमलावर घर में घुस आया। वह सीधे किचन में गया। वहां ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली सीमा के सिर जबकि दूसरी पैर में गोली लगी। गोली लगते ही सीमा चीख पड़ी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत पति को सूचना दी। परिजन महिला को निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। हमलावर कौन था, वारदात क्यों की? यह अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। 3 तस्वीरें देखिए- पत्नी बोली- मुझे गोली लग गई जल्दी घर जाओ सीमा के पति मुकेश चंद की अशोक की लाट पुलिस चौकी के पास शॉप है। उन्होंने बताया- मैं जनरल स्टोर की दुकान चलाता हूं। पत्नी का फोन आया कि मुझे किसी ने गोली मार दी। तुम जल्दी आ जाओ। जब मैं घर पहुंचा तो देखा वह जमीन पर खून से लथपथ पड़ी थी। उसके सिर और पैर में गोली लगी है। अभी वह बेहोश है। कुछ बोल नहीं पा रही है। पति बोला- हमलावर कौन? मैं नहीं जानता पति ने बताया कि हमलावर कौन था। मैं नहीं जानता है। पत्नी ने भी अभी तक कुछ नहीं बताया है। पूरी वारदात पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। 7 साल पहले मुकेश चंद ने की थी दूसरी शादी पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुकेश चंद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। वहीं मुकेश चंद ने 7 साल पहले दूसरी शादी सीमा के साथ की थी। मुकेश और सीमा के एक बेटा है। जिसकी उम्र 5 से 6 साल बताई जा रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… पति ट्रेन के आगे कूदा, पत्नी फंदे पर लटकी:फिरोजाबाद में 1 घंटे में दोनों की मौत; विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला था फिरोजाबाद में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों घटना एक घंटे के अंदर हुई है। शनिवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में पति घर से निकला और 2 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूद गया। पूरी खबर पढ़िए…