मोगा में लिव-इन में रह रहे युवक की उसके घर में लाश मिली, जबकि प्रेमिका घायल मिली। दोनों का गला कटा हुआ था। बताया जा रहा कि दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हुआ। प्रेमिका को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका आरोप है कि प्रेमी ने पहले उसके गले पर वार किया और फिर अपना गला काट लिया। थाना सिटी साउथ के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान लवदीप सिंह के रूप में हुई है। लवदीप सिंह के क्षेत्र की 28 से 30 वर्षीय मनदीप कौर के साथ प्रेम संबंध थे। लवदीप उसे लेकर अलग लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घर बुलाकर चाकू से किया वार
अस्पताल में भर्ती मनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि लवदीप सिंह पहले उसके बच्चों को अपने साथ ले गया था और बाद में उसे भी घर बुलाया। लवदीप ने ऑनलाइन मंगवाए चाकू से उस पर हमला किया और फिर खुद पर भी वार कर लिया। मां चाय बनाकर घर से बाहर गई थी
पुलिस के अनुसार, मनदीप कौर लवदीप के घर पहुंची थी। घटना के समय युवक की मां चाय बनाकर घर से बाहर चली गई थी। कुछ देर बाद जब वह लौटी तो लवदीप सिंह का गला कटा हुआ मिला और मनदीप कौर भी लहूलुहान हालत में मिली। प्रेमिका अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
SHO ने बताया कि मौके से तेजधार हथियार बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायल मनदीप कौर का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।