घुड़सवारी में भोजपुर के सिपाही जीता गोल्ड मेडल:ग्वालियर में किया शानदार प्रदर्शन, अन्य राज्यों की टीम भी शामिल हुई थी

भोजपुर जिले के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। अश्वारोही विशेष शस्त्र बल, आरा में पदस्थापित सिपाही मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 44वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता और पुलिस मीट 2025-26 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने अपने घोड़े ‘कोमल’ के साथ Open Jumping Six Bar स्पर्धा में कौशल का प्रदर्शन करते हुए देशभर की पुलिस टीमों को पीछे छोड़ दिया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 15 से 27 फरवरी तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित बीएसएफ अकादमी में आयोजित की गई थी, जिसमें अलग-अलग राज्यों की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच बिहार पुलिस की टीम ने अनुशासन, प्रशिक्षण और बेहतरीन तालमेल का परिचय दिया। सिपाही मनोज कुमार सिंह और उनके घोड़े कोमल की जोड़ी ने अपनी उत्कृष्ट तकनीक, संतुलन और साहसिक प्रदर्शन से स्वर्ण पदक हासिल किया। बिहार पुलिस के लिए ये गर्व की बात है भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले और बिहार पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने मनोज कुमार सिंह को जिले का हीरो बताते हुए पूरी भोजपुर पुलिस टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। इस शानदार सफलता से भोजपुर जिले में खुशी का माहौल है। पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोग भी मनोज कुमार सिंह की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *