घूंघट में गोपियों ने बरसाई छड़ी, कृष्ण बोले- और मारो:फूल, रंग और अबीर बरसाए गए; VIDEO में देखिए गोकुल की छड़ीमार होली

श्रीकृष्ण की नगरी गोकुल में रविवार को दुल्हन-सी सजी गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण और बलराम के बाल स्वरूप को रंग लगाया। फिर कान्हा के स्वरूप में तैयार हुरियारों पर गोटेदार कपड़े से लिपटी छड़ियां बरसाईं। इन छड़ियों से सुरक्षा में लगे पुलिसवाले भी नहीं बच पाए। दरअसल, गोकुल में छड़ीमार होली का प्रचलन सदियों पुराना है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, बाल कृष्ण गोकुल की गोपियों को माखन चुराकर और शरारतें करके छेड़ा करते थे। इससे नाराज होकर गोपियां उन्हें छड़ी लेकर दौड़ाती थीं। स्नेह और वात्सल्य की भावना के साथ खेली जाने वाली ये होली इस परंपरा को बाकी जगहों से अलग और खास बनाती है। देखिए VIDEO…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *