चंडीगढ़ की मोबाइल मार्केट में भयंकर आग:2 दुकानों में हुए धमाके, आईफोन जलकर राख; पुलिस ने इलाका खाली कराया

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में स्थित मोबाइल मार्केट की 2 दुकानों में भीषण आग लग गई। सबसे पहले दोपहर साढ़े 12 बजे बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में बंसल फोटो फ्रेमिंग में आग लगी। इसकी लपटों के कारण सेकंड फ्लोर पर 21 सेंचुरी नाम की मोबाइल की दुकान में भी आग लग गई। दुकानों के अंदर धमाकों से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मार्केट मोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के लिए फेमस है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 33 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं नगर निगम ने घटनास्थल पर पानी के टैंकर पहुंचा दिए हैं। आग लगने के समय भी मार्केट में भीड़ थी। घटनास्थल पर प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे
प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के पूरे इलाके को खाली करा दिया गया, ताकि किसी तरह की जनहानि न हो। हालांकि फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी दिक्कत आ रही थी। क्योंकि अंदर मोबाइल व अन्य सामान जल रहा था। तो आग तेज हो रही थी। इसमें धमाके हो रहे थे। ऐसे में आग को बुझाने के लिए पानी के साथ फोम व और अन्य तरीके अपनाए गए। स्थिति से निपटने के लिए मोाहली से भी गाड़ियां मंगवा ली थी। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोड बंद किया
सेक्टर-21 -22, 17 -18 चौक से स्टेडियम की तरफ जाने वाले रोड को बैरिकेड लगाकर पुलिस ने बंद कर दिया। ताकि आग की वजह से लोगों को कोई नुकसान न उठाना पड़े। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। लेकिन यह माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि आग बुझने के बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम इस पर जांच करेंगी। दोनों दुकानों में रखा सामान जल गया है। मोबाइल दुकान में आईफोन भी थे, जो जल गए। घटना से जुड़े PHOTOS…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *