चंडीगढ़ के ज्वेलर को बंबीहा गैंग की कॉल:पांच करोड़ की रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी दी, मोहाली में एफआईआर दर्ज

चंडीगढ़ के महादेव ज्वैलर्स के मालिक को गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप की 5 करोड़ रंगदारी के लिए कॉल आई है। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ज्वेलर का परिवार मोहाली में रहता है। उनकी तरफ से इस संबंधी मोहाली पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद मोहाली पुलिस ने तुरंत एक्श्नन करते हुए शगनप्रीत और दविंदर बहीबा ग्रुप के नाम पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय सहिता 308(4) जबरन वसूली और 351(3) गंभीर आपराधिक धमकी के तहत केस दर्ज किया । ज्वेलर की पत्नी ने अपनी शिकायत में तीन बातें बताईं – 1. पति बीमार होने से अस्पताल में भर्ती
ज्वेलर का परिवार सोहाना थाना क्षेत्र में रहता है। ज्वेलर की पत्नी शिवानी ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पति बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इसी दौरान जब उन्होंने काम देखने के लिए टैब खोली तो एक नंबर से बार-बार कॉल आई। 2. फोन करने वाले पांच करोड़ मांगे
फोन उठाने पर कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा ग्रुप से शगनप्रीत बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति ने यह बात पत्नी को बताई और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
3. पुलिल को दिया कॉल करने वाले का नंबर
ज्वेलर की पत्नी ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी उपलब्ध करवाया है, जिससे उन्हें फोन कॉल आई थी। पुलिस ने उक्त नंबर को ट्रैकिंग पर लगा दिया है। साथ ही, उस समय का कॉल डंप डेटा भी निकाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर यह कॉल कहां से की गई थी। अब तक इन लोगों को भी आई फोन काल्स 1. अगस्त 2025 में मोहाली के एयरोसिटी निवासी बिजनेसमैन गुरिंदर सिंह को Lawrence Bishnoi गैंग के नाम से ₹10 करोड़ की रंगदारी की कॉल्स मिलीं (कॉल 7 जुलाई 2025 को शुरू हुई, लेकिन रिपोर्ट अगस्त में)। 2. 3 जनवरी 2026 में Shiromani Akali Dal (SAD) मोहाली जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह सोहाना को गैंगस्टर पवन सेखों के नाम से ₹5 करोड़ की पहली रंगदारी कॉल आई। 3.5 जनवरी 2026 में मोहाली सेक्टर 79 के एक निवासी को ₹2 करोड़ की रंगदारी और मौत की धमकी वाली वाट्सएप कॉल्स आई। 4. 6 जनवरी 2026: सिंगर दिलनूर को वॉइस मैसेज (Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा), जिसमें B Praak को ₹10 करोड़ देने की धमकी (1 हफ्ते में, अन्यथा जान से मारने की बात)। 5.21 जनवरी 2026: पंजाब पुलिस ने extortion कॉल्स के लिए हेल्पलाइन शुरू की, और 279 कॉल्स प्राप्त होने की बात कही गई (लेकिन ये पूरे पंजाब के हैं, मोहाली स्पेसिफिक नहीं)। 6.14 फरवरी 2026: पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को लॉरेंस (Harry Boxer ऑपरेटिव) से जुड़े ₹10 करोड़ की थ्रेट (ईमेल/कॉल), मोहाली पुलिस में FIR दर्ज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *