चंडीगढ़ को मिली दो टूर्नामेंट की मेजबानी:एशियाई एथलीट रिले और एशियाई स्केटिंग चैंपियनशिप होगी, मई और सितंबर 2027 के लिए प्रस्तावित

चंडीगढ़ खेल विभाग को दो एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। यह दोनों चैंपियनशिप 2027 में आयोजित की जाएंगी। इसमें एशियाई एथलीट रिले चैंपियनशिप मई 2027 और एशियाई स्केटिंग चैंपियनशिप सितंबर 2027 के लिए प्रस्तावित हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। मैदानों को भी अपडेट किया जा रहा है। खिलाड़ियों को जल्द मिलेगा हॉस्टल चंडीगढ़ प्रशासन खिलाड़ियों के लिए 300 बेड का हॉस्टल तैयार कर रहा है, जो कि खिलाड़ियों के लिए जल्द ही उपलब्ध होगा। इसमें इस तरह की बड़ी चैंपियनशिप में आने वाले खिलाड़ियों के लिए रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। खुद चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने इसकी घोषणा की है। खिलाड़ियों को मिली 2.56 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रशासक ने चंडीगढ़ के 647 खिलाड़ियों को 2.56 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी है। चंडीगढ़ की नई खेल नीति के तहत छात्रवृत्ति की राशि ₹5000 से बढ़कर ₹48,000 रुपये कर दी गई है। क्रिकेट स्टेडियम में रात को भी हो सकेंगे मैच चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में अब रात के समय भी मैच हो सकेंगे। इसके लिए खेल विभाग की तरफ से स्टेडियम के अंदर फ्लडलाइट लगवाई जा रही है। वहीं स्टेडियम के अंदर नई पिच भी तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *