चंडीगढ़ प्रशासन में इसी महीने बड़ी भर्ती होने जा रही है। 234 क्लर्क और 23 स्टेनो टाइपिस्ट पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इन पदों पर शुरुआती चरण में 40 हजार तक वेतन होगा, जो बाद में बढ़ता जाएगा। अब प्रशासन ने भर्ती की तरफ कदम बढ़ाया है। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया जल्दी पूरी होगी। इससे प्रशासन के काम में तेजी आएगी। भर्ती प्रक्रिया को पांच प्वाइंटों में जानें – कितनी उम्र तक आवेदन कर पाएंगे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चंडीगढ़ में प्रशासनिक क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल है। आयु की अंतिम गणना 01-01-26 है। नियमों के अनुसार कुछ कैटेगरी में छूट हो सकती है। शैक्षणिक योग्यता क्या रहेगी
क्लर्क पद के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट होगी, जबकि स्टेनो के लिए कोई भी ग्रेजुएशन और 80 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग जरूरी होगी। इन पदों पर सैलरी कितनी मिलेगी
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा 7वें वेतन आयोग के तहत लेवल-2 पर यह भर्ती की जा रही है। हालांकि वेतन आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन जानकारों के अनुसार इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) जैसे पद आते हैं। इस लेवल का बेसिक पे 19,900 से शुरू होकर 63,200 तक जाता है। शुरुआत में एक क्लर्क का अनुमानित मासिक वेतन भत्तों और पोस्टिंग के शहर के आधार पर 35,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकता है। पंजाब और हरियाणा वाले आवेदन कर पाएंगे क्या
चंडीगढ़ प्रशासन की ज्यादातर भर्तियों में भारत का नागरिक होना जरूरी होता है। पंजाब और हरियाणा के युवा इसमें आसानी से भाग लेते हैं। भर्तियों में आरक्षण का लाभ आमतौर पर उन उम्मीदवारों को मिलता है जिनके पास पंजाब, हरियाणा या चंडीगढ़ द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र होता है। अन्य राज्यों के आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को जनरल श्रेणी में माना जाता है। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया में छह तारीख को स्थिति साफ होगी। भर्ती प्रक्रिया कैसे पूरी होगी
भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले उम्मीदवारों को आवेदन करने का समय दिया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी, फिर टाइपिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल प्रक्रिया से उम्मीदवारों को गुजरना होगा।