चंडीगढ़ ब्लास्ट में महिला भी शामिल, लोकल रहती है:BJP ऑफिस की सिक्योरिटी बढ़ाई गई; कंट्रोल रूम में शहर में आग लगाने की धमकी

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय ब्लास्ट के बाद अब पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने पूरे शहर को आग लगाने की धमकी भरी कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-33 कमलम बीजेपी कार्यालय की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के अुनसार, ब्लास्ट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गुरतेज की महिला साथी को पुलिस बुडै़ल से हिरासत में लेकर पूछताछ़ कर रही है। इससे पहले सूत्रों के अनुसार, ब्लास्ट के हमलावर कपड़े बदलने के लिए अपने घर रतनगढ़ आए थे। जिसकी सूचना लोकल पुलिस और चंडीगढ़ एजीटीएफ को मिली। इसके बाद टीम गुरुवार देर शाम गांव रतनगढ़ पहुंची। ज्यादातर पुलिसकर्मी सिविल कपड़ों में थे और उनके पास हथियार भी थे, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो वे वहां नहीं मिले। इसके बाद पंजाब पुलिस एक आरोपी के भाई को और घर से कुछ संदिग्ध सामान अपने साथ ले गई। वहीं चंडीगढ़ AGTF ने भी परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए। हालांकि इससे पहले पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि दो आरोपियों को रोपड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं। इससे पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय की सिक्योरिटी को लेकर चिंता जताई है। पार्टी की ओर से हरियाणा के DGP को लेटर लिखकर कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा मजबूत करने और प्रदेश अध्यक्ष को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की गई है। आरोपियों के परिवार ने ये बातें कहीं थी… आरोपी अमन सिंह की पत्नी ने बताया कि कल दोपहर उनके घर तीन लोग आए। उन्होंने कहा कि “बड़े साहब” की पत्नी गाड़ी चला रही थी, जिसकी गाड़ी को अमन सिंह ने टक्कर मारी और बिना माफी मांगे वहां से भाग गया। पत्नी के मुताबिक, पहले तीन लोग सिविल गाड़ी में आए, फिर दो और लोग पहुंचे। वे उनका और उनकी दादी का कीपैड फोन अपने साथ ले गए। शाम को बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ की। इस दौरान घर से पीले रंग का एक लिफाफा भी बरामद हुआ, जिसके बारे में पत्नी ने अनजान होने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनके पति ने सिर्फ गाड़ी की टक्कर की बात बताई थी, इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। वहीं दूसरे आरोपी की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनका बेटा चंडीगढ़ में रह रहा है। घर आए लोगों ने गुरतेज सिंह के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ में रहता है और घर कम आता है। उनके अनुसार, गुरतेज सिंह पिछले तीन साल से संपर्क में नहीं था, स्कूटी पर सवारियां ढोता था और परिवार की उससे कोई लड़ाई नहीं है। पाकिस्तानी ग्रेनेड के यूज होने का दावा इससे पहले इस मामले में सूत्रों से पता चला था कि हमले में GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था। यह ग्रेनेड पाकिस्तान में बनाया जाता है। विस्फोट के बाद यह करीब 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक साबित हो सकता है। वहीं, इसके टुकड़े 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं, जिससे आसपास मौजूद लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का खतरा रहता है। हमले के बाद 2 नए वीडियो भी सामने आए। हमले से कुछ मिनट पहले वीडियो में BJP ऑफिस के पास स्थित एक अन्य दफ्तर के बाहर 2 संदिग्ध खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में हमले के बाद दोनों संदिग्ध सड़क के दूसरी ओर भागते हुए कैद हुए हैं। ऐसे जांच में उलझी रही चंडीगढ़ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-24 (जहां पर VIP रहते हैं) सड़क किनारे बने बस स्टॉप पर खड़े होकर बस का इंतजार करने लगे, जैसे ही CTU की बस आई। उसमें बैठ गए और सेक्टर-43 बस स्टैंड पर उतर गए और उसके बाद वहां से खरड़ की बस ली। चंडीगढ़ पुलिस की जांच के सामने आए की इन दोनों आरोपियों के पास 20-20 रुपए थे। जबकि किराया ज्यादा लगा था। जिसके बाद उनमें से एक ने बस में मौजूद एक शख्स को गूगल-पे के जरिए पैसे दिए और उसे कैश कुछ पैसे ले लिए, जो किराया उसने बस कंडक्टर को दिया। लेकिन बीजेपी ऑफिस के साथ लगते पेट्रोल पंप से चंडीगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज ली थी। उसमें एक बाइक पर दो शख्स सवार होकर जा जाते दिखे, जिसकी जांच में ही पुलिस उलझी रही। लेकिन आरोपी सड़क पार कर सामने सेक्टर-24 की तरफ से बस में बैठकर भा गए थे। इसी कारण आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के हाथ नहीं लगे। बुधवार शाम को ब्लास्ट हुआ, शीशे टूटे बुधवार शाम को पंजाब बीजेपी के मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ था। इससे मौके पर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और आसपास की दीवार पर छर्रों के निशान बन गए। घटना के 2 वीडियो वायरल हुए, जिसमें से एक में व्यक्ति ग्रेनेड बम फेंकता दिखा। जबकि, दूसरे वीडियो में बाइक पर जाते दो लोग दिखे, जिन्हें हमलवार बताया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली। अब तक पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा था कि क्रूड जैसी चीज फेंकी गई है। चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीम ने बीजेपी ऑफिस के बाहर जांच की। 30 फुट दूरी से फेंका गया ग्रेनेड BJP मुख्यालय के बाहर करीब 30 फुट दूरी से ग्रेनेड फेंका गया था। दीवार की ऊंचाई लगभग 3 फुट है, जबकि उसके ऊपर करीब 2 फुट ऊंची एल्यूमीनियम ग्रिल लगी हुई है। जिस जगह ग्रेनेड गिरा, वहां से बीजेपी दफ्तर के मुख्य द्वार की दूरी करीब 25 फीट बताई जा रही है। मुख्य द्वार के पास सुरक्षा कर्मियों के लिए केबिन बना हुआ है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान राउंड द क्लॉक तैनात रहते हैं। वहीं मुख्य गेट पर चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहते हैं। हालांकि जिस स्थान पर ग्रेनेड गिरा, वहां अकसर आने वाले लोग अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं और घटना के समय भी वहां वाहन खड़े थे।
************ ये खबर भी पढ़ें: BJP ऑफिस ब्लास्ट केस में चंडीगढ़ पुलिस एक्सपोज्ड: रिटायर्ड SP बोले- पहले कोई क्राइम तो कर लेता लेकिन भाग नहीं पाता था चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा के हेडक्वार्टर के बाहर ग्रेनेड हमला होने से चंडीगढ़ की सिक्योरिटी एक्सपोज हो गई है। 1 अप्रैल की शाम 5 बजे हमलावर वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गए। उसके बाद चंडीगढ़ पुलिस न तो उनकी कैमरों से पहचान कर पाई, और न ही ह्यूमन इनपुट कारगर साबित हुआ। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने चंडीगढ़, मोहाली और पटियाला में दबिश दी। इसके बाद गुरुवार देर रात 2 लोगों को रोपड़ से पकड़ा गया। हालांकि, यह कार्रवाई भी पंजाब पुलिस ने की। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *