चंडीगढ़ में आज (1 अप्रैल) से लोगों की जेब पर महंगाई की मार शुरू हो गई है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से लेकर बिजली-पानी और कूड़ा उठाने तक कई सेवाएं महंगी हो गई हैं। इसके अलावा शराब के शौकीनों को भी अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। बिजली दरों में बढ़ोतरी से करीब 2.35 लाख उपभोक्ताओं पर असर पड़ेगा, जबकि पानी के रेट बढ़ने से 1.85 लाख लोगों को ज्यादा बिल चुकाना होगा। इसके अलावा चंडीगढ़ में अब पेट्रोल पंपों और ग्रॉसरी स्टोर्स में भी शराब मिलेगी। बढ़ी हुई दरों के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज सेक्टर-35 में प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के चंडीगढ़ अध्यक्ष विजय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। वे अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें तुरंत सेक्टर 34 के अस्पताल में लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री: 22% तक कलेक्टर रेट बढ़ाए
चंडीगढ़ प्रशासन ने रेजिडेंशियल, कॉमर्शियल और इंडस्ट्रियल से लेकर एग्रीकल्चर लैंड के कलेक्टर रेट में 10 से 22% तक बढ़ोतरी की है। इनमें हाउसिंग बोर्ड के फ्लैट्स और इंडिपेंडेंट मकान भी शामिल हैं। सेक्टरवाइज फ्लैट्स-मकानों पर रिहायशी-इंडस्ट्रियल प्लॉट पर कॉमर्शियल एरिया पर पानी भी महंगा, बढ़े रेट जानिए कूड़ा उठाने पर 5% ज्यादा चार्ज लगेगा बिजली के रेट भी रिवाइज
डोमेस्टिक कंज्यूमर्स के लिए 0 से 100 यूनिट तक बिजली की दर 2.80 रुपए से बढ़ाकर 2.95 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है। 101 से 200, 201 से 300, 301 से 400 और 400 यूनिट से अधिक वाले स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेट बढ़ने का असर छोटे कंज्यूमर्स पर पड़ेगा। इस हिसाब से अब 100 यूनिट के लिए 280 की जगह 295 रुपए देने होंगे। 200 यूनिट तक खपत करने वाले कंज्यूमर्स के बिल में भी लगभग 15 रुपए की बढ़ोतरी होगी, क्योंकि केवल पहले स्लैब में ही दर बढ़ी है। हालांकि ज्यादा बिजली खपत करने वाले कंज्यूमर्स पर फिलहाल कम असर पड़ेगा, लेकिन कुल बिल में हल्की बढ़ोतरी फिर भी दिखाई देगी। शराब महंगी
सिटी में आज से नई एक्साइज पॉलिसी लागू हो गई है। इसके बाद शराब की 500 रुपए की बोतल करीब 10 रुपए महंगी हो गई है, जबकि 2000 रुपए की बोतल अब करीब 40 रुपए बढ़कर 2040 रुपए में मिलेगी। वहीं अब डिपार्टमेंटल स्टोर और पेट्रोल पंपों में भी शराब की बिक्री होगी।