चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी में एक बार फिर बगावत दिखी है। नगर निगम चुनाव से कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी के मौजूदा पार्षद दमनप्रीत सिंह ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है और वह एक अन्य नेता उज्जवल के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान एचएस लक्की ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया है। दमनप्रीत सिंह ने इसे “घर वापसी” बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी के संस्थापक रहे स्वर्गीय प्रदीप छाबड़ा के साथ कांग्रेस छोड़कर गए थे, लेकिन अब उन्हें महसूस हुआ कि कांग्रेस ही ऐसा मंच है, जहां से वह अपने वार्ड और शहर की बेहतर सेवा कर सकते हैं। नए साथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि दमनप्रीत सिंह और उज्जवल भसीन जैसे जमीनी और प्रभावशाली नेताओं के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अन्य दलों के नेता भी कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होंगे। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे है-