चंडीगढ़ में कल से चलेंगी 25 नई ई-बसें:PM मोदी दिखाएंगे वर्चुअल हरी झंडी, अप्रैल तक 50 अन्य इलेक्ट्रिक बस मिलने की उम्मीद

चंडीगढ़ में शनिवार से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। ये बसें ‘पीएम ई-बस सेवा योजना’ के तहत चंडीगढ़ को मिली हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में बस उपलब्ध हो। फिलहाल कई रूट्स पर बसों के बीच 5 से 30 मिनट का अंतर है। नई बसों के आने से यह अंतर कम होगा और यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ के लिए कुल 100 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है। फरवरी के अंत तक 25 और मार्च-अप्रैल तक 50 और बसें मिलने की उम्मीद है। डीजल बसों की जगह लेंगी ई-बसें बता दें कि, नवंबर 2025 में 15 साल पुरानी 85 डीजल बसें सड़कों से हटा दी गई थीं। इसके बाद कुछ लंबी दूरी की बसों को सिटी रूट पर चलाया गया। अब नई ई-बसें आने से व्यवस्था बेहतर होगी। ई-बसें मुख्य रूप से शहर के लोकल रूट्स पर चलेंगी, जबकि अन्य बसें लंबी दूरी के रूट्स पर भेजी जाएंगी। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया पहले ही कह चुके हैं कि, मेट्रो परियोजना पर अंतिम फैसला होने तक मजबूत बस सेवा ही ट्रैफिक जाम का व्यावहारिक समाधान है। प्रशासन नए रूट शुरू करने और बंद रूट्स को दोबारा चालू करने की तैयारी में है। फिलहाल ट्राई सिटी में करीब 80 ई-बसें पहले से चल रही हैं। हाईटेक और दिव्यांग-अनुकूल बसें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *