चंडीगढ़ में गैस एजेंसी को ताला लगाया:अमृतसर में एजेंसी बंद, लिखा- आउट ऑफ स्टॉक, जालंधर में पेट्रोल पंप बंद, लुधियाना में कस्टमर-मुलाजिम भिड़े

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना लगभग बंद हो गया है। घरेलू सिलेंडर की बुकिंग में भी लोगों को परेशानी हो रही है। ताबड़तोड़ बुकिंग ऑर्डर की वजह से बुकिंग का सर्वर डाउन हो गया है। जिस वजह से लोगों के पास OTP नहीं आ रहा। वहीं अमृतसर में सिलेंडर लेने आए लोगों की ज्यादा भीड़ जमा होने के कारण एक गैस एजेंसी को बंद करना पड़ गया। रवि एजेंसी पर के बाहर ‘गैस आउट ऑफ स्टॉक’ का बोर्ड लगा दिया गया। लुधियाना में भी गैस सिलेंडर लेने को लेकर भारी मारामारी है। लोग सुबह से ही लाइनों में लग रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। मैरिज पैलेस को भी सिलेंडर नहीं मिले। जालंधर में भी एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ रही, लेकिन सिलेंडर मिलने में परेशानी हुई। जालंधर में एक पेट्रोल पंप भी अचानक बंद कर दिया गया। इससे लोग डर गए कि अब तेल का भी संकट खड़ा होने लगा है। हालांकि इसके मैनेजर का कहना है कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से ऐसा किया गया है। चंडीगढ़ में भी गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सेक्टर-25 की इंडियन गैस एजेंसी पर ताला लगा दिया गया है। लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिला। एक व्यक्ति ने बताया कि घर में बच्चे भूखे हैं और जब वह सिलेंडर लेने आया तो उसे मना कर दिया गया। वहीं अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे की बुकिंग 30 दिन बाद ही हो पा रही है। सिलेंडर के संकट को देखते हुए CM भगवंत मान ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी नहीं आने दी जाए। जमाखोरी या ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब जानिए जिलों में क्या हालात हैं…. गैस सिलेंडर संकट से जुड़े अपड़ेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *