चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में दुकानदार और युवक में झड़प हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। दुकानदार का आरोप है कि पिता की पगड़ी उतार दी गई। उन्हें बालों से पकड़कर घसीटा गया। वहीं माता के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। लोगों ने बीच-बचाव किया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सेक्टर 39 की पुलिस ने दुकानदार दिवराज सिंह की शिकायत पर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामला 30 मार्च का है, लेकिन इसकी शिकायत आज सामने आई है। अब पढ़िए दुकानदार की शिकायत में अहम बातें… CCTV में पूरी वारदात कैद
सीसीटीवी में सभी के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि काले रंग की टी-शर्ट पहने एक युवक ने दुकान के अंदर खड़े दुकानदार का कॉलर पकड़ा हुआ था। उन्हें छुड़वाने के लिए कई लोग आए, लेकिन झगड़ा काफी देर तक चलता रहा। SHO बोले- मामले की जांच की जा रही
पुलिस स्टेशन 39 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल ने बताया कि मारपीट मामले में शिकायत आई है। जांच की जा रही है। जिसकी गलती पाई गई। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी