चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब के दो पीसीएस अधिकारी अगले महीने जॉइन करेंगे। इसमें रोपड़ में एडीसी अर्बन डेवलपमेंट के पद पर तैनात अविकेश गुप्ता और बलवीर राज सिंह शामिल हैं। ये 2014 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने दोनों के नाम को मंजूरी दे दी है और इन्हें पंजाब से जल्द से जल्द रिलीव करने के लिए पत्र लिखा गया है। 6 पीसीएस का भेजा था पैनल पंजाब सरकार की तरफ से चार आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों का पैनल केंद्र सरकार को भेजा गया था। फरवरी में भेजे गए इस पैनल के आधार पर दोनों अधिकारियों को मंजूरी दी गई है। इस आईएएस पैनल में अमित तलवार का नाम भी शामिल है, जो पहले भी चंडीगढ़ में डेप्यूटेशन पर रह चुके हैं। वहीं वह मोहाली के डीसी भी रह चुके हैं। खरड़ में एसडीएम रहे अविकेश गुप्ता अविकेश गुप्ता ट्राई-सिटी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। गुप्ता मोहाली के खरड़ में एसडीएम के पद पर तैनात थे। इसके बाद वह मोहाली में ही पंजाब शिक्षा बोर्ड में भी कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा पटियाला नगर निगम में भी उनकी तैनाती रही है। अब उन्हें चंडीगढ़ के कई विभागों की जिम्मेदारी दी जाएगी।