चंडीगढ़ में नई अस्थाई पार्किंग बनेगी:ट्रैफिक दबाव कम करने की तैयारी; चीफ इंजीनियर ने फील्ड अधिकारियों से मांगी सर्वे रिपोर्ट

चंडीगढ़ में बढ़ते वाहनों के कारण पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए नई अस्थाई पार्किंग बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए चीफ इंजीनियर की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे इलाकों का सर्वे किया जाए जहां अस्थाई तौर पर पार्किंग बनाई जा सके और जिन्हें जल्द से जल्द प्रयोग में लाया जा सके। यह सर्वे रिपोर्ट फील्ड अधिकारियों से तुरंत प्रभाव से मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जल्द ही शहर में कुछ नई पार्किंग देखने को मिलेंगी। 8 अप्रैल को चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में पार्किंग का मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद चीफ इंजीनियर संजीव अरोड़ा की तरफ से यह फैसला लिया गया है। यहां देखें आदेश की कॉपी 3 पॉइंट में जानिए पूरा आदेश 1. ऐसे खाली या उपलब्ध स्थानों की पहचान की जाए जहां पार्किंग बनाई जा सकती है। 2. ऐसे पार्किंग स्थलों को देखा जाए जहां क्षमता को अपग्रेड किया जा सके। 3. ऐसी जगहों की पहचान की जाए जहां कम सुधार के साथ ही पार्किंग व्यवस्था शुरू की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *