चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जिम में एक्सरसाइज करने के बाद अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में घर जा रहा था। जिम से कुछ ही दूरी पर उसे हमलावरों ने घेर लिया और उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन खून ज्यादा बहने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। इसका CCTV भी सामने आया है, जिसमें हमलावर पहले कंडक्टर साइड से फिर ड्राइविंग साइड से गोलियां मारता दिख रहा है। इसके साथ हमलावर बाइक पर भागते हुए भी कैमरे में कैद हुए हैं। उधर, हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली है। उसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- ये हमारी जानकारियां विरोधियों को दे रहा था। प्रॉपर्टी डीलर की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) निवासी गांव कुब्बाहेड़ी (मुल्लांपुर) के रूप में हुई है। उसे पहले भी धमकियां मिलीं थीं। पुलिस को मौके से 12 खाली खोल बरामद हुए हैं। शव को PGI की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। परिवार का कहना है कि कल पोस्टमॉर्टम पर फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रत्यक्षदर्शियों और कांग्रेस नेता की अहम बातें… चंडीगढ़ पुलिस ने क्या कहा, 3 पॉइंट में पढ़िए यूट्यूबर बोला- मेरा घर बना रहा था चरणप्रीत
वहीं यूट्यूबर नरेश खरड़ वाला ने कहा कि चरणप्रीत उसका घर बनवा रहा था। जल्दी ही गृह प्रवेश करना था। भाई ने जिम्मेदारी ली थी कि कनाडा भेजकर सेटल करूंगा। लेकिन भाई के जाने से सब खत्म हो गया। जानकारी के मुताबिक चरणप्रीत के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है। पिता संत सिंह फौज से रिटायर हैं। न्यू चंडीगढ़ में ग्रेवाल प्रॉपर्टी के नाम से उनका ऑफिस है। गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली जिम्मेदारी
गैंगस्टर लक्की पटियाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- आज सेक्टर-9 में चिमनी कुब्बाहेड़ी लीर का जो मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं लक्की पटियाल लेता हूं। यह हमारे एंटी लीरा का खबरी था और उन्हें फिरौतियां लेकर देता था। इसे पहले भी समझाया गया था कि हमारे एरिया में हमारे लोगों की जानकारी एंटियों को न दिया करे। इसके अलावा मोहाली में गुरविंदर के मर्डर में भी इसका हाथ था। गुरविंदर मुझे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता था। लेकिन जो हमारे खिलाफ जाते हैं, उनके खिलाफ हमने यह कार्रवाई की। अब हम एक-एक करके सभी को ढूंढकर मारेंगे। दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। गैंगस्टर लक्की पटियाल की पोस्ट… घटना के बाद के PHOTOS… मर्डर के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…