चंडीगढ़ में फिर कटेंगे मैनुअल चालान:ड्रिंक एंड ड्राइव, रॉन्ग साइड पर ज्यादा सख्ती, DGP ने अफसरों को चेताया; पहले CCTV से हो रहे थे

चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर एक बार फिर से सख्ती शुरू कर दी गई है। शराब पीकर गाड़ी चलाने, नंबर प्लेट पर टेप लगाने और खुलेआम रॉन्ग साइड वाहन दौड़ाने वालों के अब दोबारा मैनुअल चालान काटे जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लेकर नए आदेश जारी किए हैं। दरअसल, पिछले कुछ समय से पुलिस ने मैनुअल चालान बंद कर दिए थे और चालान केवल सीसीटीवी कैमरों के जरिए किए जा रहे थे। इसके बाद कई वाहन चालक ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। कैमरों से बचने के लिए कुछ लोगों ने अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट के पीछे टेप तक लगा रखा था, ताकि ई-चालान से बचा जा सके। इसको लेकर अब डीजीपी सागरप्रीत हुड्डा ने भी साफ निर्देश जारी किए हैं कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बिना बात के लोगों को परेशान न करने की अपील की। नए चालान सिस्टम पर DGP ने क्या कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *