चंडीगढ़ में बम धमकियों के बाद CCPCR की एडवाइजरी:स्कूलों की सुरक्षा, साइबर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश, मेटल डिटेक्टर लगाने की सलाह

चंडीगढ़ के स्कूलों को हाल ही में मिली बम से उड़ाने की धमकी देने वालों का पुलिस अभी तक कुछ भी पता नहीं लगा पाई है। यह धमकी शहर के करीबन 30 स्कूलों को मिली थी। यही नहीं इसके बाद पंजाब एंड हरियाणा सचिवालय को भी उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं। इसी बीच धमकी भरे संदेशों और साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए चंडीगढ़ कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (CCPCR) ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्कूलों में सुरक्षा, सेफ्टी और साइबर अवेयरनेस को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। एडवाइजरी में यह दिए सुझाव CCPCR चेयरपर्सन बोलीं- सतर्क रहें स्कूल प्रबंधक CCPCR की चेयरपर्सन शिप्रा बंसल ने चंडीगढ़ प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ एक बेहद सतर्क केंद्र शासित प्रदेश है, जहां प्रशासनिक विभाग और सभी स्टेकहोल्डर्स मिलकर बच्चों के लिए सुरक्षित, संरक्षित और भय-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हैंडहोल्डिंग अप्रोच के साथ काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ में लगातार 2 दिन मिल चुकी धमकियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *