चंडीगढ़ में बीच सड़क पर पत्थरबाजी:रोकने पर भी नहीं रुके, जमकर लात-घूंसे चले, VIDEO सामने आया

चंडीगढ़ में दो लोगों में बीच सड़क पर मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि दो व्यक्ति आपस में झगड़ रहे हैं। एक ने ब्लैक जैकेट पहनी हुई है, जबकि दूसरा कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहा है। शुरुआत में ब्लैक जैकेट पहने व्यक्ति पत्थर उठाकर कुर्ता-पायजामा पहने व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर फेंकता है। इसके बाद दूसरा व्यक्ति भी पास पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर उस पर हमला करता है, हालांकि सामने वाला व्यक्ति बाल-बाल बच जाता है। पत्थर टूटने के बाद दोनों फिर छोटे-छोटे टुकड़े उठाकर एक-दूसरे पर फेंकने लगते हैं। इसी दौरान आसपास मौजूद लोग मौके पर रुककर दोनों को समझाते हैं, लेकिन कुछ देर बाद दोनों फिर से झगड़ा शुरू कर देते हैं। इसके बाद मामला और बढ़ जाता है और दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं। घटना सेक्टर-22 स्थित लाइट पॉइंट की बताई जा रही है। हालांकि झगड़ा करने वाले कौन हैं और किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। झगड़े से जुड़ी 4 PHOTOS… जानिए वीडियो में क्या दिख रहा… 1 मिनट 18 सेकेंड के इस वीडियो में दो व्यक्ति झगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। इसमें एक व्यक्ति ब्लैक जैकेट पहने हुए है, जबकि दूसरे व्यक्ति ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। वीडियो की शुरूआत में दोनों व्यक्ति हाथों में बड़ा-बड़ा पथर लिए हुए हैं और एक दूसरे पर फेंकने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसी दौरान अन्य लोग भी मौके पर जुट आते हैं। इसमें कुर्ता पजामा पहने हुए शख्स ब्लैक जैकेट वाले शख्स के साथ हाथापाई होने लगती है। हाथापाई के दौरान ब्लैक जैकेट पहने वाला शख्स कुर्ता पजामा वाले व्यक्ति पर हमला कर देता है। इसके बाद दूसरी तरफ से दो पत्थरों से हमला करता है। इसी बीच कुर्ता पजामा पहने व्यक्ति किसी को फोन लगाने लगता है, लेकिन थोड़ी देर में ही ब्लैक जैकेट वाला व्यक्ति फिर उसके पास आता है और उसके पैरों पर बड़ा पत्थर पटकने लगता है। लेकिन कुर्ता पजामा वाला व्यक्ति बच जाता है, तो ब्लैक जैकेट वाला उसे पकड़कर जमीन पर पटकने लगात है। इसके बाद किसी तरह कुर्ता पजामा छूट कर भागने लगता है, तो फिर ब्लैक जैकेट वाला छोटे पत्थर फेंता है। इसके बाद कुर्ता पजामा वाला भी एक बड़ा पत्थर उठाकर ब्लैक जैकेट को मारता है, लेकिन वह बच जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *