चंडीगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और एससी कमिशन के पूर्व एससी कमिशन के चेयरमैन विजय सांपला ने आम आदमी पार्टी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उनका कहा कि एक तरफ पार्टी दलितों की हितैशी होने की बात कहती है मगर पर वास्तव में उन्हीं पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण देती है और उनके अधिकारों पर हमला करती है। सांपला ने बताया कि दलित महिला से मारपीट के मामले में चार साल की सजा पाए आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को न तो पार्टी से निकाला गया और न ही अयोग्य घोषित किया गया। उल्टा, उन्हें जेल में विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता उनकी पार्टी को अनुसूचित जाति के खिलाफ बताते हैं, उन्हें खुद की पीढ़ी हाथ सोटा मारना चाहिए। ‘खडूर साहिब विधायक सदस्यता तक रद्द नहीं की’ बीजेपी नेता विजय सांपला ने कहा कि खडूर साहिब के विधायक द्वारा अनुसूचित जाति की लड़की से छेडछाड़ मामले में चार साल की सजा हुई है और उसकी सदस्यता तक रद्द नहीं की गई है। उनकी तरफ से दस अन्य मामलों में भी सरकार को अनुसूचित जाति मामले में घेरा है। भाजपा नेता ने उठाए हैं यह मुद्दे वाई पूर्ण कुमार पर मुख्यमंत्री घर गए, कैंडल मार्च भी निकाले
वाई पूर्ण कुमार की कथित खुदकुशी मामले के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद वाई पूर्ण कुमार के घर गए थे और उनकी तरफ से भाजपा को दलित विरोधी बताया था। यही नहीं पंजाब समेत चंडीगढ़ में भी मार्च निकाले गए हैं।