चंडीगढ़ में युवक की छाती में गोली मारकर हत्या:क्रेटा सवार बदमाशों ने की फायरिंग; पिता SI रह चुके, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन जुड़ा

चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम 3 हमलावरों ने कार सवार युवक की गोली मार हत्या कर दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने काफी देर तक युवक का पीछा किया। फिर अपनी गाड़ी आगे निकालकर युवक की गाड़ी रोकी। इसके बाद उन्होंने अचानक से उसके ऊपर 5 राउंड फायर कर दिए। युवक की छाती में भी एक गोली लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी है। वहीं पीड़ित को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक इंद्रप्रीत पर 12 केस दर्ज
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट में युवक को गोली मारी गई। पुलिस का कहना है कि गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित का नाम इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी है। वह चंडीगढ़ सेक्टर 33 में रहता है। उसका खुद क्रिमिनल रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ 12 अपराधी केस दर्ज हैं। इंद्रप्रीत के पिता सतिंदर पाल पंजाब पुलिस से रिटायर इंस्पेक्टर है। सूत्रों के अनुसार इंद्रप्रीत लॉरेंस गैंग से भी करीबी है। उसके गोल्डी बराड़, से भगवानपुरिया और संपत नेहरा से भी लिंक हैं। पिछले महीने हुई थी शादी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक इंद्रप्रीत पंजाब यूनिवर्सिटी के इलेक्शन में भी काफी एक्टिव रहता था। पिछले महीने इंद्रप्रीत की शादी हुई थी। उस दौरान शादी में राजनीतिक और उद्योग जगह से जुड़े शहर के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के अलग होने के एंगल से भी पुलिस इस केस की जांच कर रही है। इसके अलावा बंबीहा ग्रुप से भी इनकी दुश्मनी थी। चंडीगढ़ से सटे बार्डर सील किए
घटना के बाद पुलिस ने चंडीगढ़ के शहरों के लगने वाले बॉर्डर को सील कर दिया है। मोहाली और पंचकूला की सीमा पर पुलिस निगरानी कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *