चंडीगढ़ में सोमवार देर शाम टिंबर मार्केट में 3 बदमाशों ने कार सवार युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उसकी कार का पीछा किया। इसके बाद उसे घेरकर ताबड़तोड़ 5 गोलियां चलाईं। सारी गोलियां युवक के शरीर पर लगीं। इसके बाद बदमाश क्रेटा कार में वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे तुरंत PGI चंडीगढ़ भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मरने वाले युवक इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की सवा महीने पहले ही शादी हुई थी। वारदात की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही मोहाली और पंचकूला से सटी चंडीगढ़ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पूरे शहर में नाकाबंदी कर CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मरने वाले युवक के पिता पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं। कत्ल के बाद पैरी की कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ फोटो वायरल हो गईं। उस पर पहले से भी केस दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस को कत्ल के पीछे किसी गैंग का हाथ होने का शक है। फिलहाल अधिकारी जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं। कैसे हुई वारदात, 4 पॉइंट में जानिए… कौन है इंद्रप्रीत पैरी, जिसकी हत्या हुई.. लॉरेंस-गोल्डी के साथ फोटो सामने आईं, गैंगवार का शक
जैसे ही इंद्रप्रीत पैरी को गोलियां मारने की खबर सामने आई तो उसकी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ फोटो सामने आ गईं। इनमें वह लॉरेंस और गोल्डी के साथ फ्रेंडली अंदाज में खड़ा दिखाई दे रहा है। यह फोटो कॉलेज टाइम की मानी जा रही हैं, तब लॉरेंस और गोल्डी भी यहीं पढ़ाई करते थे। पुलिस को शक है कि पैरी उसके बाद भी लॉरेंस गैंग से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में उसकी पंजाब के बंबीहा ग्रुप से रंजिश हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक औपचारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है। SSP बोलीं- हमलावर जल्द पकड़ेंगे
चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए CCTV में जांच की जा रही है। पूरे शहर में टीमें तैनात कर दी गई हैं। जांच के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…