चंडीगढ़ में स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी का मर्डर:बुआ के बेटे ने कमर के पास चाकू मारा, कल टूर्नामेंट खेलने जाना था

चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछ पुश्तैनी मकान का विवाद है। बुआ के बेटे ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को लिए भेजा। पिता की शिकायत पर बुआ के बेटे और परिवार के 6 सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। खिलाड़ी की पहचान तानिया के रूप में हुई है। शुक्रवार को उसे स्टेट लेवल प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाना था। अब पढ़िए तानिया के पिता की अहम बातें… कई बार स्टेट खेल चुकी थी तान्या, नेशनल की तैयारी थी चंडीगढ़ यूटी की हॉकी एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि तान्या ग्रेजुएशन कर रही थी, उसका फाइनल ईयर था। यूटी की स्टेट टीम की सीनियर प्लेयर थी, फॉरवर्ड खेलती थी। अब नेशनल की तैयारी में लगी हुई थी। इसी सप्ताह कर्नाटक जाना था, लेकिन उससे पहले ही दुनिया को अलविदा करके चली गई। उसकी मौत की खबर सुनते ही उसके साथी व टीम सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। तान्या पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में तैयारी करती थी और अकसर वहां जूनियर्स को भी हॉकी सिखाती थी। पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रवि की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *