चंडीगढ़ में सोमवार (6 अप्रैल) को हाउसिंग बोर्ड ने डिमोलिशन ड्राइव शुरू किया। टीम भारी पुलिस बल के साथ सेक्टर-45 पहुंची। यहां पर जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया है या बिना अनुमति घर में बदलाव किए हैं, कर्मचारी उनके छतों पर चढ़े और हथौड़ों से अवैध निर्माण को तोड़ दिया। सेक्टर-45 में 4 मकानों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई 9 सेक्टरों में की जाएगी। वहीं, कल सेक्टर-41 में इस मुद्दे को लेकर एक बड़ी बैठक हुई थी। इसमें बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता शामिल हुए थे। सभी ने मिलकर एक सर्वदलीय कमेटी बनाई थी, जिसे प्रशासन से बातचीत करनी थी, लेकिन उससे पहले ही यह कार्रवाई शुरू कर दी गई। तोड़फोड़ से जुड़ी PHOTOS… 3 पॉइंट में हाईकोर्ट का आदेश