चंडीगढ़ सेक्टर- 9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की हत्या की प्लानिंग को लेकर खुलासा हुआ है। आरोपियों को चमनप्रीत के हर एक मूवमेंट की पूरी खबर थी। अगर, चमनप्रीत सेक्टर 9 न आता तो उन्होंने सेक्टर- 35 में वारदात को अंजाम देने की पूरी तैयारी रखी थी। 18 मार्च को चमनप्रीत अपने दो दोस्तों के साथ सेक्टर-9 में जिम करने आया था। करीब 20 मिनट बाद ही वह दोस्तों से सेक्टर- 35 में बाल कटवाने की बात कहकर जिम से निकलने लगा। जैसे ही जिम से बाहर आकर गाड़ी में बैठने लगा, शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अब, मामले पर चमनप्रीत के परिजनों का कहना है कि शूटरों को किसी लोकल ने ही चमनप्रीत की पूरी टाइमिंग की जानकारी दी। उसे जिम की शिफ्ट का समय और उसकी हर एक गतिविधि की जानकारी थी। किसी स्थानीय ने ही शूटरों तक चमनप्रीत का पूरा रूटीन बताया। उधर, चमनप्रीत के पार्टनर रहे बलकार सिंह का कहना है- गैंगस्टर लकी पटियाल बब्बू मान का शो करवाने से नाराज था। उसने चमनप्रीत को शो रोकने के लिए कहा था। एक साल पहले प्रिंस चौहान की धमकी परिवार के अनुसार, करीब एक साल पहले चमनप्रीत को विदेश से प्रिंस चौहान के नाम पर फिरौती की कॉल आई थी, जिसके बाद चमनप्रीत काफी परेशान रहने लगा था। वह किसी से इस बारे में बात भी नहीं करता था। काफी दिनों बाद परिजनों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद परिजनों और दोस्तों ने मिलकर प्रिंस चौहान से संपर्क किया। दोनों पक्षों में बातचीत हुई। मामला भी सुलझा लिया गया, लेकिन परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। प्रिंस चौहान भी गैंगस्टर लकी पटियाल ग्रुप से जुड़ा है। पढ़िए…लकी पटियाल से कैसे बढ़ी दुश्मनी 9 माह पहले अलग खोला ऑफिस चमनप्रीत पहले बलकार के साथ पार्टनरशिप में काम करता था। दोनों लंबे समय से साथ काम कर रहे थे। किसी बात को लेकर विवाद भी नहीं था, लेकिन करीब 9 माह पहले चमनप्रीत ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर बूथगढ़ में अलग ऑफिस खोल लिया था। कुछ ही समय में उसने जमीन भी खरीद ली थी। काम भी अच्छा चल रहा था। हत्या से एक दिन पहले घबराया चमनप्रीत बलकार सिंह ने बताया कि हत्या से एक दिन पहले रात में चमनप्रीत ने सेक्टर-15 में मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन मैंने जाने से इनकार कर दिया, क्योंकि परिवार इंतजार कर रहा था। उस दौरान चमनप्रीत फोन पर डरा हुआ लग रहा था। जब मैंने उससे पूछा तो कहने लगा- अगले दिन ऑफिस में आकर पूरी बात बताउंगा। बलकार सिंह ने कहा- मैंने इससे पहले कभी चमनप्रीत को इतना डरा हुआ नहीं देखा। प्रॉपर्टी डीलर की रेकी से लेकर हत्या की पूरी कहानी… —————– यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर मर्डर, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि: मां बोली- बेटे को सेहरा बांधना था, मिट्टी में मिला दिया; बहुत इज्जत कमाई थी चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में जिम के बाहर मारे गए प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी का शनिवार (21) को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पैतृक गांव कुब्बाहेड़ी (मोहाली) में चिन्नी को बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। सुबह उसके शव को PGI से गांव लाया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)