चंडीगढ़ में 60% महंगी होगी जमीन:1 अप्रैल से नए कलेक्टर रेट लागू होंगे, एलांते मॉल के ग्राउंड फ्लोर में सबसे अधिक बढ़ोतरी

चंडीगढ़ में एक बार फिर प्रॉपर्टी महंगी होने जा रही है। प्रशासन ने कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में DC निशांत यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें कलेक्टर रेट संशोधित करने के लिए एक कमेटी गठित की गई। प्रशासन ने शहर के अलग-अलग इलाकों के अनुसार कलेक्टर रेट में 30 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित नए रेटों को लेकर अगले सप्ताह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसमें आम लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी। जानकारी के अनुसार, 5–6 मार्च तक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। योजना है कि नए कलेक्टर रेट 1 अप्रैल से लागू कर दिए जाएं। पिछले साल भी कलेक्टर रेट बढ़ाए गए थे। इससे पहले साल 2021 और 2017 में भी संशोधन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *