चंडीगढ़ में 7 साल की बच्ची से रेप:घर के बाहर साइकिल चला रही थी, 50 साल का पड़ोसी कमरे में ले गया; चिल्लाने पर मुंह दबाया

चंडीगढ़ में 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। इस वारदात को पड़ोस में रहने वाले 50 साल के शख्स ने ही अंजाम दिया। बच्ची चिल्लाई तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। किसी को बताने पर धमकी दी थी थाना मलोया पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी वारदात के बाद फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया
थाना मलोया के SHO जसबीर ने बताया कि बच्ची की मां शिकायत देने पुलिस स्टेटशन पहुंची थी। शिकायत के बाद धारा 65(2) भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *