चंडीगढ़ में पुलिस की मदद कर स्नैचर को पकड़वाने वाला युवक खुद चोरी के मामले में गिरफ्तार हो गया है। आरोप है कि उसने नमाज पढ़ने गई महिला के घर पीछे से ताला तोड़कर सोना-चांदी समेत कई कीमती चीजें चुरा लीं। जैसे ही महिला वापिस लौटी तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी के दरवाजे टूटे पड़े थे। चोरी का एहसास होते ही महिला ने पुलिस स्टेशन सेक्टर 31 में इसकी शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू की उसे दबोच लिया। बता दें कि अगस्त 2025 में डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा ने उसे बहादुरी के लिए सम्मानित किया था। इस दौरान एसएसपी कवंरदीप कौर भी वहीं पर मौजूद थीं। अब जानें क्या है पूरा मामला… जानिए सम्मान से सलाखों तक के सफर के बारे में… सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अगस्त 2025 में अभिषेक शर्मा को स्नैचर पकड़वाने में पुलिस की मदद करने पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया था। उस समय उसे जिम्मेदार और साहसी नागरिक के रूप में सराहा गया था। अभिषेक ने पुलिस को स्नैचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी। उसने मुखबरी करके बड़ा रैकेट पकड़वाया था।