चंडीगढ़ में HDFC बैंक के ATM में चली गोली:कैश डालते समय वारदात, गनमैन के हाथ में लगी, पीजीआई में कराया भर्ती

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एटीएम में कैश डालते समय अचानक गोली चल गई। गोली गनमैन के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों और आसपास के शोरूम में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। जानिए कैसे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, एटीएम में कैश भरा जा रहा था। इसी दौरान गनमैन नेत्रपाल एटीएम कैबिन के गेट पर बैठा था। अचानक उसके हाथ से बंदूक नीचे गिर गई और फायर हो गया। बंदूक से निकली गोली उसके ही हाथ में लग गई। गोली की आवाज सुनते ही बैंक के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कर्मचारी सहम गए और आसपास के शोरूम से भी लोग बाहर निकल आए। कुछ समय के लिए किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह एक दुर्घटना थी। घायल का पीजीआई में चल रहा इलाज सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल गनमैन को इलाज के लिए Postgraduate Institute of Medical Education and Research (पीजीआई) भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली गलती से चली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *