चंडीगढ़ सुखना लेक आम लोगों के लिए खुला:एयर शो संपन्न, सूर्यकिरण टीम ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; दर्शकों ने जमकर बजाई तालियां

चंडीगढ़ में सुखना लेक पर चल रहे एयर शो आज दूसरे दिन समाप्त हो गया। इसी के साथ सुखना लेक आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। आज करीब एक घंटे चले एयर-शो में एयरफोर्स की टीम सूर्यकिरन ने आसमान में कई करतब दिखाए। टीम ने हवा में डायमंड, Y, तेजस, DNA जैसे फॉर्मेशन बनाकर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। साथ ही कभी 360 तो कभी 90 डिग्री पर घूमकर हैरतअंगेज कारनामे किए। अंत में टीम के 2 फाइटर जेट ने हवा में धुएं से हार्ट बनाकर दर्शकों को धन्यवाद कहा। इसी के साथ एयर-शो संपन्न हुआ। इसे देखने के लिए हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और पंजाब के CM भगवंत मान भी पहुंचे। उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और हरियाणा के गवर्नर अशीम घोष मौजूद रहे। एयर शो के चलते 26 मार्च से आम जनता के लिए सुखना लेक बंद था। एयर-शो में करतबों के PHOTOS… एयर-शो के वीडियो देखने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *