चंडीगढ़ स्वच्छता मॉडल कर्नाटक में होगा लागू:​​​​​​​होसदुर्गा से आई 30 सदस्यीय टीम, डिजिटल सिस्टम और MRF प्लांट से हुई प्रभावित

कर्नाटक के होसदुर्गा से आई 30 सदस्यीय टीम ने चंडीगढ़ नगर निगम का दौरा किया। टीम का उद्देश्य चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन प्रणाली को समझना और उसे अपने शहर में लागू करना था। इस टीम में 23 चुने हुए पार्षद, 5 नामित सदस्य और 2 वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। नगर निगम के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रेजेंटेशन में बताया गया सफाई मॉडल चंडीगढ़ नगर निगम की टीम ने प्रेजेंटेशन के जरिए शहर के सफाई मॉडल की जानकारी दी। इसमें डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, कचरे को घर पर ही अलग करना, कचरे की प्रोसेसिंग तकनीकें, मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) और सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम शामिल था। तकनीक से हुई प्रभावित, कहा अपनाएंगे मॉडल टीम को शहर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और MRF सेंटर का दौरा भी करवाया गया, जहां उन्होंने चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि होसदुर्गा से आई टीम ने चंडीगढ़ की सफाई व्यवस्था की सराहना की और कहा कि वे यहां की टिकाऊ और असरदार तकनीकों को अपने शहर में भी अपनाना चाहते हैं। खासकर उन्हें चंडीगढ़ की डिजिटल निगरानी प्रणाली और नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था बहुत पसंद आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *