चंडीगढ जेल में DIG भुल्लर की पहली रात:बूढ़ा बैरक में जमीन पर मिला गद्दा, करवटें बदलते कटी रात; दूसरे आईपीएस ने बंधाया ढांढस

चंडीगढ़ में CBI द्वारा पकड़े गए IPS हरचरण सिंह भुल्लर को बुड़ैल जेल भेजा गया है। जेल में उन्हें बूढ़ा बैरक में रखा गया है, जहां उनकी पहली रात कटी है। इस बैरक की खासियत यह है कि यहां पर 50 वर्ष की आयु के आसपास के हवालातियों और अच्छे आचरण वाले बंदियों और कैदियों को ही रखा गया है। जेल सूत्रों की माने तो महंगे शौक रखने वाले IPS भुल्लर की पहली रात बेचैनी में ही कटी। साथी बंदियों ने सोने के लिए जमीन पर गद्दा लगाकर दिया और सिरहाना मिल गया था, मगर वह इस पर भी पूरी रात करवटें लेते रहें हैं और सही ढंग से सो नहीं पाए। इसी बैरक में पहले से एक IPS अधिकारी जहूर जैदी बंद है, जो कस्टडी में एक युवक की मौत के आरोपी है और अदालत से सजायाफ्ता है, जिन्होंने भुल्लर का ढांढस बंधाया है। बता दें कि इसी बुड़ैल जेल में एक अन्य पूर्व IPS मालविंदर सिंह सिद्धू भी बंद हैं, वह अदालत में ही दामाद की हत्या करने का आरोपी है। डीआईजी के साथ पकड़े बिचौलिए को अलग बैरक में रखा गया
डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के साथ पकड़े गए कृष्णु को अलग बैरक में रखा गया है। जेल सूत्रों की माने तो उसकी रात भी बेचैनी भरी रही। वह भी ज्यादातर जागते हुए करवट लेता ही दिखा। बता दें कि इसी जेल में पंजाब के सीएम रहे बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह हवारा अपने साथियों के साथ भाग गया था। इसके बाद से जेल की सुरक्षा बहुत अधिक चाक चौबंद है। दावा किया जाता है कि किसी को ज्यादा सामान भी अंदर नहीं ले जाने दिया जाता है। जानिए कौन-कौन हैं बुडेल जेल में बंद तीन IPS अधिकारी IG हिमाचल प्रदेश के जाहूर एच जैदी : हवालाती की हत्या का आरोप सीएम ने किए थे रेप केस के पांच आरोपियों के फोटो वायरल
हिमाचल प्रदेश में इंसपेक्टर जरनल ऑफ पुलिस यानि IG जाहूर जैदी एच जैदी इसी जेल में बंद हैं। उनपर आरोप है कि उनके अधिकार क्षेत्र में रेप केस में संदिग्ध तौर पर पकड़े गए आरोपी की इंटेरोगेशन के दौरान मौत हो गई थी। दरअसल, शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई में 4 जुलाई 2017 को 16 साल की गुड़िया स्कूल से घर लौटते समय लापता हो गई । दो दिन बाद 6 जुलाई को उसका शव तांदी के जंगल से बरामद हुआ। 10 जुलाई को पुलिस ने जांच के लिए SIT का गठन किया। 12 जुलाई को तत्कालीन CM के फेसबुक पेज पर कथित पांच आरोपियों के फोटो वायरल किए गए। पुलिस ने इनमें से एक आशीष चौहान को 12 जुलाई को ही गिरफ्तार कर लिया। 3 जुलाई को SIT ने राजेंद्र उर्फ राजू, सुभाष बिष्ट, सूरज, लोकजन, दीपक को गिरफ्तार किया। इंटेरोगेशन के दौरान आरोपी की मौत हुई, जैदी सहित 8 गिरफ्तार
14 जुलाई को जांच के विरोध में ठियोग पुलिस थाने पर पथराव किया गया और गाड़ियां तोड़ दी गईं। 14 जुलाई को तत्कालीन CM वीरभद्र ने केस CBI को सौंपने का ऐलान किया। इसके अगले दिन यानी 18 जुलाई की रात कोटखाई थाना में इंटेरोगेशन के दौरान सूरज नामक आरोपी की मौत हो गई। 22 जुलाई को CBI ने दिल्ली में गुड़िया गैंगरेप और सूरज मौत मामले में केस दर्ज किया। 29 अगस्त को CBI ने सूरज हत्या केस में IG जैदी, DSP जोशी समेत 8 पुलिस जवान गिरफ्तार किए। 27 जनवरी 2025 को आईजी जहूर एच जैदी समेत 8 पुलिस कर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। तब से वह बुड़ैल जेल में बंद हैं। पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू: दामाद की हत्या का आरोप अदालत परिसर में ही दामाद की हत्या करने का आरोप
अगस्त 2024 को पंजाब पुलिस के रिटायर एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ जिला अदालत की फैमिली कोर्ट परिसर में करीब पांच गोलियां चलाई गईं थीं। इसमें से दो उसके दामाद को लगीं और एक गोली मीडिएशन वाले कमरे के दरवाजे पर लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए और मालविंदर सिंह को कमरे में बंद कर दिया। दोनों परिवारों के बीच चल रहा था घरेलू विवाद
पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच कुछ महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में तीसरी बार मीडिएशन के लिए आए थे। मीडिएटर द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत की जा रही थी। मीडिएशन कमरे के बाहर आते ही मारी थी गोली
इसी दौरान पंजाब पुलिस से सस्पेंड आईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। उन्हें कमरे में से ही बाहर शौचालय जाने का रास्ता बताया गया। इसी दौरान दामाद हरप्रीत सिंह ने कहा कि चलिए वो बाथरूम का रास्ता दिखा देता है। जैसे ही मालविंदर सिंह सिद्धू कमरे से बाहर आए तो उन्होंने दामाद पर गोलियां चला दीं। इसी दौरान ही मालविंदर सिंह सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया गया था। हत्या का उपरोक्त मामला अदालत में विधाराधीन है। डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर: रिश्वत मांगने का आरोप रिश्वत मांगने में सीबीआई ने गिरफ्तार किया
DIG रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर को CBI ने आठ लाख रुपए रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। CBI की तरफ से 16 अक्तूबर 2025 को गिरफ्तार किया गया था। CBI द्वारा दर्ज FIR के अनुसार हरचरण सिंह भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रेप कारोबारी से 2023 के एक आपराधिक मामले में कार्रवाई नहीं करने के लिए पैसों की मांग की थी। इसके लिए एक बिचौलिया कृषणु भी था। 7 सात करोड़ से ज्यादा का कैश, ज्वैलरी बरामद
सीबीआई ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद जब दोनों की रिहायशों पर छापेमारी की तो वहां से 7 करोड़ 50 लाख की नगदी, 2.50 किलो सोने के जेवरात, पचास जायदाद के कागजात, Rolex और राडो कंपनी की महंगी घड़ियां, लाकर की चाबियां भी बरामद की हैं। भुल्लर को शुक्रवार 17 अक्तूबर 2025 को CBI की अदालत में पेश किया गया था। यहां से उन्हें 14 दिन की ज्युडीशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है। —————————– पंजाब DIG ने 5 जगहों पर छिपाया था गोल्ड-कैश:सोफे के अंदर, क्रॉकरी की अलमारी से मिला; 108 शराब की बोतलें, जिनकी कीमत लाखों में
पंजाब पुलिस के DIG हरचरन सिंह भुल्लर ने चंडीगढ़ की कोठी में 5 जगह कैश और गोल्ड छुपा रखा था। छापा मारने गई CBI की टीम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि DIG ने बेडरूम में सेटी (सोफा) के अंदर बने बॉक्स में कैश रखा था। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *