चंडीगढ में इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी:टॉयलेट में मिली स्लिप; हैदराबाद से आए 227 यात्री, पैसेंजर का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया। यह फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी। फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरी स्लिप मिलने की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। हालांकि तब तक सभी 227 यात्री फ्लाइट से उतर चुके थे। फ्लाइट की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस संबंध में एयरपोर्ट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (आपराधिक धमकी), 324(5) (शरारत से होने वाला लाखों का नुकसान), 217 (झूठी शिकायत) और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इंटर ग्लोब एविएशन लिमिटेड के सिक्योरिटी मैनेजर मनमोहन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि यह मामला 5 जुलाई का है। इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी। सुबह 11:58 पर मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। सभी सवारियों को उतार दिया गया था। जब जहाज की सफाई की जा रही थी, तो शौचालय में एक पर्ची मिली। इस पर लिखा गया था कि फ्लाइट के अंदर बम है। यह अंग्रेजी भाषा में लिखा था। सभी यात्रियों के रिकॉर्ड पर नजर बम की सूचना स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों को दी गई। इसके बाद बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी को बताया गया। फिर सारी पड़ताल की गई। इसके बाद अब पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया गया है।। पुलिस अब इस मामले में इस फ्लाइट में आए सभी सवारियों का डेटा खंगाल रही है, ताकि आरोपी का पता लगा सके। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। जहाज से चंडीगढ़ आए थे 227 लोग पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, उस फ्लाइट का नंबर 6E108 था। यह हैदराबाद से चंडीगढ़ के लिए उड़ी थी। इसमें 220 सवारी, 5 क्रू मेंबर और दो पायलट समेत कुल 227 सदस्य मौजूद थे। इस फ्लाइट को चंडीगढ़ से वापस दिल्ली जाना था और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का नंबर 6 ई 2195 था। पुलिस को इसकी शिकायत सिक्योरिटी मैनेजर की तरफ से ही दी गई है। चार बार पहले भी ऐसी धमकियां मिली यह पहला मौका नहीं है जब बम से फ्लाइट या एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। इससे पहले 19 अक्टूबर 2024 में हैदराबाद-चंडीगढ़ इंडिगो फ्लाइट (6E108) के बारे में एक फर्जी बम धमकी मिली थी। फ्लाइट में 200 यात्री सवार थे। हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और उसमें कोई बम नहीं मिला। इसी महीने में दोबारा भी इस तरह की स्थिति बनी। इससे पहले अप्रैल 2023 में चंडीगढ़ से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। जुलाई 2022 में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक अनजान कॉल के जरिए बम की धमकी दी गई, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *