चंबा में इंस्टाग्राम पर महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें अपलोड:डोडा के दो युवकों को नोटिस देकर थाने बुलाया; फोन जब्त कर लैब भेजा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तीसा थाना क्षेत्र में एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड करने और उसे धमकाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसी फोन से महिला की तस्वीरें भेजी गई थीं। अब इस मोबाइल को वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक जांच हेतु भेजा जा रहा है। आरोपियों को नोटिस जारी तीसा पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहर सिंह और नरेश कुमार, निवासी डोडा (जम्मू-कश्मीर), को नोटिस जारी किए हैं। दोनों को तीसा थाना में अनिवार्य रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उनके थाने पहुंचने पर मामले के हर पहलू पर गहन पूछताछ करेगी। शिकायत पर दर्ज हुआ मामला पीड़िता के पति ने तीसा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों युवकों ने उसकी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दीं और अन्य तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की गरिमा से जुड़े मामलों में कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी और साइबर साक्ष्यों के आधार पर जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *