हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में रात 2 बजे से भारी बारिश जारी है। इससे चंबा की चडी पंचायत के सुतांह गांव में पति-पत्नी की मौत हो गई है। दोनों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम को चंबा अस्पताल भेज दिए गए है। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी से रात में एक बड़ा पत्थर संजू नाम के व्यक्ति के घर पर गिरा। इस घर में उनकी बेटी और दामाद सो रहे थे। अचानक पत्थर गिरने के बाद उनका पूरा मकान ढह गया। इससे नवविवाहित दंपत्ति की मौत हो गई। 5 महीने पहले शादी और घर ढहने से मौत मृतक की पहचान पल्लू और सनी के तौर पर हुई है। इन दोनों की 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। पलू पांच दिन से अपने मायके में थी। बीती शाम को ही उसका पति उसे लेने ससुराल आया था। आज दोनों ने वापस अपने घर लौटना था। मगर इससे पहले ही रात में वह हादसे का शिकार हो गए है। पत्थर गिरने से संजू का मकान भी जमींदोज हो गया है। चंबा के सिल्लाघाट में एक अन्य मकान को नुकसान चंबा के ही सिल्लाघाट में देस राज का मकान को भी नुकसान हो गया है। यहां जमीन धंसने के बाद पहले ही मकान को खाली करवा दिया गया था। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चंबा जिला प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। चुराह विधानसभा क्षेत्र में पत्थर और मलबे के कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग नकरोड और पगोला नाला सहित कई स्थानों पर बंद है। ग्राम पंचायत नेरा के गांव रलहेरा में नाले में आई बाढ़ से खेतों और मक्की की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शिकारी मोड़-नेरा-मांडका मार्ग भी बंद हो गया है।