चरखी दादरी में 10वीं मैथ्स का पेपर आउट:क्लासरूम के अंदर से PHOTO खिचाते दिखा छात्र; नूंह में छोटे की जगह बड़ा भाई परीक्षा देते पकड़ा

हरियाणा बोर्ड का दसवीं का गणित का पेपर चरखी दादरी में आउट हो गया। गांव रानीला स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर दो और तीन से 2 बच्चों ने यह पेपर आउट किया था। उनके पास करीब 1 बजकर 56 मिनट पर पेपर आउट हुआ था। सोशल मीडिया पर पेपर की 8 शीट वायरल हुई तो टीमें एक्शन में आ गई। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि मामले में एक्शन लेते हुए सेंटर की चीफ सुपरिटेंडेंट अनीता, प्रिंसिपल राजेश गुप्ता के अलावा सुपरिटेंडेंट सहित वहां पर तैनात अन्य 2 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। जिन बच्चों ने पेपर आउट किया था, उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। चेयरमैन में बताया कि गुरुवार को राज्यभर में नकल के दस मामले पकड़े गए। इनमें करनाल, पलवल, नूंह में 1-1, रोहतक, सोनीपत में 2-2 और चरखी दादरी में 3 केस शामिल है। नूंह में जो मामला दर्ज हुआ हे, उसमें सलम्बा स्थित आरके इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घासेड़ा निवासी मोहम्मद सोहेल के स्थान पर उसका बड़ा भाई इरशाद पेपर देते पकड़ा गया। चेयरमैन ने बताया कि बताया कि शुक्रवार को सीनियर सैकेण्डरी/मुक्त विद्याल का राजनीति विज्ञान और डीएलएड द्वितीय वर्ष रि-अपीयर एग्जाम होगा। इसके लिए 1158 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनमें 1,17,427 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उधर, गुरुवार को गणित का पेपर खत्म होने के बाद स्टूडेंट्स काफी खुश दिखे। स्टूडेंट तान्या ने कहा कि पेपर काफी ईजी था और उन्होंने सारा पेपर अच्छे से किया। देखिए बोर्ड एग्जाम से जुड़ी तस्वीरें… 5 लाख 66 हजार 411 स्टूडेंट रजिस्टर्ड
सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी के ईयरली एग्जाम में प्रदेश भर में करीब 1433 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 66 हजार 411 स्टूडेंट रजिस्टर्ड है। इसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के और 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं।
वहीं, 12वीं में 2 लाख 70 हजार 663 और 10वीं में 2 लाख 95 हजार 748 स्टूडेंट एग्जाम के लिए रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाओं के लिए 5 हजार 356 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। 320 फ्लाइंग स्क्वाड की टीम तैनात
बोर्ड एग्जाम के लिए 320 फ्लाइंग स्क्वाड की टीम तैनात की गई थी। इनमें बोर्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स, एसटीएफ और जिला स्तर के उड़नदस्ते शामिल थे। बोर्ड परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू रही। केंद्र के पास स्थित फोटोस्टेट की दुकानें और कोचिंग सेंटर एग्जाम टाइमिंट के दौरान बंद रहे। एग्जाम सेंटर में मोबाइल, कैलकुलेटर और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर रोक लगी थी। हरियाणा बोर्ड परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *