हरियाणा के कैथल में पत्नी शालू की हत्या करने वाले अरुण को पुलिस ने रविवार की दोपहर अरेस्ट कर लिया। उसने पूछताछ में कबूल किया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। रात में घर आते ही झगड़ा हो गया, जिसके बाद मैंने उसका गला घोट दिया। इसके बाद भाभी दामिनी को बताकर फरार हो गया। उधर, अरुण के बारे में उसकी सास सुनीता देवी ने भी कई खुलासे किए है। बताया कि अरुण ने उसकी बेटी की हत्या की प्लानिंग पहले ही कर ली थी। कुछ दिन पहले शालू मायके आई हुई थी। अरुण ने फोन करके उसे घर बुलाया कि नवरात्रों में कुलदेवी पर पूजा पाठ के लिए जाना है। इसी के चलते शालू ससुराल आ गई थी। मगर, उसे क्या पता था कि मायके से ससुराल तक का यह सफर उसका आखिरी साबित होगा। सुनीता ने बताया कि अरुण ने शुक्रवार की रात में ही उनकी बेटी को मार दिया था। सुबह करीब 11:30 बजे उन्हें फोन करके कहा कि आपकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही। मैंने ही मारी है। जब मैंने कहा कि झूठ बोले रहे हो, तो बोला- फोटो भेजू क्या। इसके बाद मायके वाले कैथल पहुंचे तो बेटी की लाश उन्हें बेड पर पड़ी मिली। अब पुलिस आरोपी अरुण से पूछताछ कर रही है। पता कर रही कि दोनों के बीच विवाद की असली जड़ क्या थी। हत्या के बाद वह कहां-कहां गया और किसके पास रहा। पत्नी शालू और पुलिस की गिरफ्त में अरुण के 2 PHOTOS… शालू की मां पुलिस को बताईं कई बड़ी बातें… अब यहां जानिए कैसे हुई शालू की हत्या… ———————- ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा में गला घोंटकर पत्नी का मर्डर:हत्या कर पति बोला- भाभी जी, पत्नी मार दी, अब आप संभाल लो; बठिंडा की रहने वाली थी हरियाणा के कैथल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो हांफते-हांफते अपनी भाभी के पास पहुंचा और बोला- भाभी जी, मैंने पत्नी मार दी, अब आप संभाल लेना। इतना कहते ही वो घर से फरार हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)