मैं ठाकुर हूं कहने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से चर्चा में आई एचडीएफसी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह भदौरिया ने पूरे मामले में पनकी पुलिस से शिकायत की है। आस्था ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में कहा कि सोशल मीडिया पर तो कमेंट आना जायज है। जिस तरह के बयान रीतू त्रिपाठी दे रही हैं तो सीधा सीधा कुछ नहीं मिला तो चरित्र पर आ गईं। मेंटल प्रेशर मेरे ऊपर इस तरह का है कि मुझे लगता है कि सुसाइड कर लेना चाहिए। जब कुछ नहीं मिलता तो औरत के चरित्र पर आ जाते हैं। चरित्र से बड़ा दाग और क्या लगेगा मेरे ऊपर। रीतू त्रिपाठी आपको शर्म आनी चाहिए। जो आपके पति ने गलती की है आप अपने पति को सामने लाइए। मुझे डीफेम किया गया आस्था ने बताया कि मैंने इस मामले की शिकायत पनकी थाने में की है। मैं चाहती हूं कि इनके खिलाफ लीगल एक्शन हो। मुझे डीफेम किया गया है। मैं मानहानि का केस करुंगी। सिर्फ और सिर्फ इरादतन एक ठाकुर शब्द है। आपने जाति पूछी मुझसे मैंने कहा मैं ठाकुर हूं। मुझसे तमीज से पेश आना। आपने इरातदन एक महीने बाद वीडियो वायरल किया। सेल्स की जॉब में बाहर निकलना पड़ता है वह कह रही हैं कि मेरा सीनियर्स के साथ घुमना फिरना था। वह पूरे पूरे दिन सीनियर्स के साथ बैंक से बाहर रहती थी। आप सेल्स की जॉब में हैं आपको बाहर निकलना पड़ता है। कॉल पर जाना पड़ता है क्लाइंट्स से विजिट करना पड़ता है। मैं इंसेक्योर नहीं हूं। आपको कुछ नहीं मिला तो चरित्र पर आ गईं। एक महीने बाद इरादतन वीडियो किया वायरल रीतू के पूरे मामले में सामने आने पर आस्था ने कहा कि जब कहीं से कुछ नहीं मिल रहा है तो हाथ जोड़कर आ गईं और कहने लगीं कि मैं ब्राह्मण हूं, कानपुर की बेटी हूं मेरा सम्मान करिए। आपकी फैमिली वालों ने वीडियो बनाया और एक महीने बाद इरादतन वायरल किया। आस्था कहती हैं कि बैंक में मैं 15 दिसंबर 2025 से बैंक में कार्यरत हूं। रीतू त्रिपाठी खुद कह रहीं है कि वह वहां पर पांच साल से कार्यरत हैं। अब बताइए 15 दिन का कोई इंप्लाई आएगा और पांच साल वाले को आकर धमकाने लगेगा। खुद को कस्टूमर क्यों बताया पूरे मामले पर आस्था ने कहा कि मैं बस इतना पूछना चाहती हूं कि यदि आप सही थी तो आपने खुद को कस्टूमर क्यों बताया? यह मामला रीतू त्रिपाठी का है ही नहीं। मेरा उनके पति व ननद से मेरा विवाद हुआ वो दोनों सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। ऐसा क्या मजबूरी पड़ गई कि रीतू त्रिपाठी को आकर सामना करना पड़ रहा है। रीतू बोली ब्राह्मण बेटी की इज्जत बचाएं वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर रीतू त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह कह रही हैं कि जिसके परिवार की बेज्जती हुई वह मैं हूं। जिसको गालियां सुनाई गईं वह मैं हूं। इतना सब होने के बाद भी मैंने वीडियो वायरल नहीं किया। झठे वीडियो वायरल करके रानी लक्ष्मीबाई बनने की चाहत नहीं है मेरे अंदर। मैं ब्राह्मण हूं, मुझे इस बात का गर्व है। मेरी सभी से प्रार्थना है कि मैं कानपुर की बेटी हूं। इस ब्राह्मण बेटी की इज्जत बचाएं, मुझे सपोर्ट करें। अगर गलत नहीं हूं मैं तो मेरी मदद करें।