चाइनीज मांझे से युवक घायल:बाजार से लौटते समय हुआ हादसा, गले में लगे टांके

लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में धारदार मांझे की चपेट में आने से एक मजदूर घायल हो गया। घटना सोमवार शाम की है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में टांके लगाए हैं। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार काकोरी के रेवरी गांव निवासी कप्तान कुमार ने बताया कि जयशीष उनके घर पर मजदूरी का काम करते हैं। सोमवार शाम वह बाइक से काम के सिलसिले में मलिहाबाद गए थे। वापस लौटते समय मोहान रोड के पास अचानक एक धारदार मांझा उनके गले में आ फंसा। मांझा फंसते ही जयशीष ने किसी तरह बाइक रोकी। मांझे से उनके गले में गहरा घाव हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। जयशीष ने अपने गले में गमछा लपेटा और किसी तरह घर पहुंचे। इसके बाद कप्तान उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनके गले में टांके लगाए। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी के सख्त निर्देशों के बावजूद जानलेवा चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *