किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र के खोक्साबाड़ी अड्डा चौक पर मंगलवार देर रात दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। एक पक्ष की महिला ने दूसरे पक्ष के मोहम्मद इकबाल (35) पर चाकू से वार कर दिया। घायल इकबाल को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। इकबाल की तीन माह की गर्भवती पत्नी नाजिया प्रवीण (21) ने बताया कि वह दुकान पर सामान बेच रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष की महिला ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने इकबाल पर चाकू से हमला कर दिया। गर्भवती होने की जानकारी के बावजूद हमलावरों ने नाजिया के साथ भी मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दुकान की जगह को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी कारण यह विवाद हुआ। 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नाजिया ने शुक्रवार को पोठिया थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने कार्रवाई की। घटना के 12 घंटे के भीतर नामजद आरोपी जावेद को खोक्साबाड़ी से गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।