चाय की दुकान पर लड़कियां बाल पकड़कर लड़ीं, VIDEO:गाजियाबाद में टपरी पर पहले बहस हुई, नोकझोंक के बाद दोनों में सरेआम मारपीट

गाजियाबाद में चाय की टपरी पर हंगामे का मामला सामने आया है। यहां दो युवतियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह पूरा मामला इंदिरापुरम इलाके के साया गोल्ड सोसायटी के पास मौजूद एक चाय की दुकान के पास का है। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… वैभव खंड इलाके में स्थित ‘पांडे चाय वाला’ नाम की दुकान है। यह युवाओं के बीच लोकप्रिय है। देर रात तक यहां चाय पीने और दोस्तों के साथ बैठने वालों की भीड़ रहती है।
मंगलवार की रात कुछ युवक-युवतियां चाय की टपरी पर बैठे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो युवतियों के बीच बहस शुरू हो गई। पहले दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद दोनों आपस में भिड़ गईं। एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। आसपास मौजूद लोग उन्हें छुड़ाने की कोशिश करते दिखे।
हालांकि दोनों लड़कियां कौन हैं, कहां की है, यह पता नहीं चल सका है। दोनों के बीच विवाद की वजह भी सामने नहीं आई है। यहां अक्सर होता है विवाद रात में इस दुकान पर अक्सर युवाओं की भीड़ रहती है, जिससे कभी-कभी विवाद की स्थिति भी बन जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। SHO इंदिरापुरम रविंद्र गौतम ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं हुई है। अगर शिकायत आती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ————————— ये खबर भी पढ़ें… रोहित शेट्‌टी के घर अटैक करने वाले आगरा के मजदूर-वेटर:पिता बोले- बेटा उस रात घर में था, हमारे पास CCTV; गांव में दहशत
मुंबई के जुहू में रोहित शेट्‌टी के घर पर 5 राउंड गोली चलाई गई। 31 जनवरी को हुए हमले के बाद 15 फरवरी की आधी रात 1230 Km दूर आगरा से 5 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक, ये लड़के लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले शुभम लोनकर गैंग से जुडे़ थे। उनके अलावा, नोएडा और झज्जर से 1-1 आरोपी पकड़े गए। इन्हें प्लेन से मुंबई ले जाया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *