आज बरसाना की प्रसिद्ध लट्ठमार होली खेली जाएगी। बरसाना की लट्ठमार होली इसलिए खास मानी जाती है, क्योंकि यह राधा रानी का जन्मस्थान है। लट्ठमार होली में नंदगांव यानि श्रीकृष्ण का जहां बचपन बीता, वहां के हुरियारे 8Km दूर बरसाना में होली खेलने आते हैं। कुंज और रंगीली गलियों से होते हुए करीब 3Km तक चलते हैं। इन गलियों में दोनों तरफ खड़ी हुरियारने लाठियां मारती हैं, इनसे बचने के लिए हुरियारे ढाल का सहारा लेते हैं। ऐसी मनोरम और वर्ल्ड फेमस होली देखने के लिए 10 से ज्यादा टूरिस्ट मथुरा-वृंदावन पहुंच चुके हैं। सुबह से ही बरसाने की गलियां भक्तों से सजी-धजी नजर आ रही हैं। हर तरफ अबीर-गुलाल के उड़ने की तैयारी हो चुकी है। बरसाने की लट्ठमार होली देखने और घर बैठे इंजॉय करने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…